विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक से न्यत नाम से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन प्रस्तुत है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम करुणामय गुरुवर, संसार को आशीर्वाद और सुरक्षा प्रदान करने के लिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना प्रसारित करने की आपकी कृपा और प्रेरणा से, मेरी टीम और मैंने ने चर्चा करके एक ऐसा प्रार्थना प्रसारण उपकरण विकसित किया, जो 50 स्पीकर एक साथ बजता है। इसका डिज़ाइन छोटा है, ढांचा एक ही सांचे में ढला है और सर्किट बोर्ड विशेष रूप से बनाया गया है, जिससे सभी 50 स्पीकर एक ही उपकरण में समाहित हैं। इस उपकरण में ब्लूटूथ सुविधा है, जिससे इस पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाया जा सकता है और सभी 50 स्पीकरों से एक साथ ध्वनि आती है। प्रत्येक स्पीकर अलग से लगाया गया है, ताकि बिना विकृति, भनभनाहट या अन्य व्यवधान के उच्च-गुणवत्ता वाली ध्वनि मिले!मैं अत्यंत खुश और आभारी हूँ कि अब इस उपकरण का डिज़ाइन और ढलाई पूरी हो गई है! मुझे सच में आशा है कि यह उत्पाद वास्तव में अच्छा और लाभकारी होगा। गुरुवर, मैं सम्मानपूर्वक यह प्रोटोटाइप उपकरण आपको अर्पित करता हूं! यह उपकरण छोटा है और इसका माप 9x9x13 सेंटीमीटर है, इसलिए इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है! मैं पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं। मेरे परम प्रिय गुरुवर, मैं आपके आशीर्वाद और कृपा के लिए भी अत्यंत कृतज्ञ हूँ, जिनकी बदौलत यह उपकरण पूरा हो सका!हाल में मैं जहां रहता हूं, वहां सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाने वाले 40 से अधिक उपकरण और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना प्रसारित करने वाले 300 से अधिक उपकरण भी चला रहा हूं! मैं सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना प्रसारण उपकरण चलाता हूं और इन्हें अपने आसपास के पड़ोसियों के घरों में भी रखता हूं। गुरुवर, वे मेरे प्रति बहुत दयालु और अच्छे हैं!गुरुवर, मैं आदरपूर्वक कामना करता हूं कि आप सदा स्वस्थ और शांतिमय रहें; आपके सभी कार्य सदैव सुचारु और सुंदर ढंग से संपन्न हों; दुनिया में पूर्ण शांति स्थापित हो, और वीगन विश्व शीघ्र ही आए, ताकि पशु-जन और मनुष्य अनंत आनंद का अनुभव कर सकें! मनुष्य सहजता से क्वान यिन ध्यान से जुड़ सकें, इसका महत्त्व समझ सकें और उसका अभ्यास करें, ताकि उन्हें शाश्वत मुक्ति प्राप्त हो! मैं सम्मानपूर्वक कामना करता हूं कि महामहिम राष्ट्रपति ट्रम्प स्वस्थ और सुरक्षित रहें और परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए नेक मिशन को वे सफलतापूर्वक पूरा कर सकें! मैं विश्वभर की सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के अच्छे स्वास्थ्य और शांति की भी कामना करता हूं। टीम द्वारा निर्मित सभी कार्यक्रम सदैव गुरुवर को प्रसन्न करें और उनके माध्यम से हमारी पृथ्वी को यथासंभव अधिकतम लाभ मिले! सादर, शिष्य न्यत नाम औलाक (वियतनाम) सेविचारशील न्यत नाम, यह अद्भुत खबर सुनकर हमें सचमुच बहुत खुशी हुई और हमें आशा है कि यह उपकरण शीघ्र ही और अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें लाभ पहुंचाएगा। गुरुवर ने आपको एक हर्षमय जवाब भेजा है:“बुद्धिमान न्यत नाम, परमेश्वर की सेवा करते हुए और उनकी कृपा का माध्यम बनकर पृथ्वी पर जीवन के उपहार का सम्मान करने का यह कितना सुंदर तरीका है। हमारी पृथ्वी की रक्षा और उपचार में मदद करने के लिए आपको धन्यवाद। इसे अब पहले से कहीं अधिक करुणामय दिलों, स्नेहपूर्ण आत्माओं और सेवा के लिए तत्पर हाथों की जरूरत है। दिव्य लोकों के असीम आशीर्वाद आप पर और औलाक (वियतनाम) के सौम्य लोगों पर चमकते रहें। मैं आपको और पूरी टीम को परमेश्वर का प्रेम भेज रही हूं।”











