खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

दीक्षा हमें सचमें वह बनने का अवसर देती है जिसके लिए ईश्वर ने हमें बनाया है, और घर वापस लौटना का मौका भी देती है।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कोस्टा रिका की अलाना से एक दिल की बात है:

परम प्रिय एवं आदरणीय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, अपनी आत्मा की गहराई से, मैं आपके प्रति अपनी अनंत कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूं, सबसे अधिक प्रेममय और करुणामय गुरुवर होने के लिए। आज एक माँ के रूप में मेरा दिल भावुक हुआ है। तेरह साल पहले, 26 साल की उम्र में, मैं अपनी दो छोटी बेटियों (4 साल और 5 महीने की) के साथ कोस्टा रिका के क्वान यिन ध्यान केंद्र में आई थी। मैं हर रविवार को दूर से उनके साथ बस से यात्रा करती थी। मैं क्वान यिन पद्धति में पवित्र दीक्षा पाने की लालसा में थी, मेरी आत्मा सत्य को जानने के लिए प्यासी थी, और आप मेरे महान सत्य, मेरी प्रेरणा बन गए। मैं कह सकती हूँ कि इस संसार में अनेक लोगों की तरह, मैं भी अपने मानव घर में प्रेम और समझ के अभाव में पलीबड़ी हूं, लेकिन जब से मैं आपसे मिली हूँ, मुझे कभी भी अकेलापन महसूस नहीं हुआ और मैं महसूस करती हूँ कि मैं सबसे भाग्यशाली महिला हूँ, जो प्रेम और देखभाल से भरपूर है।

मैंने तब अपनी दीक्षा के लिए लगभग दो वर्षों तक प्रतीक्षा की थी, और उस प्रतीक्षा के दौरान, आपने मुझे सदैव आंतरिक दर्शन के माध्यम से देखभाल, सहायता और ज्ञान दिया। मुझे दीक्षा मिली, और जैसे ही यह संभव हुआ, मेरी लड़कियों को उनकी अर्ध-दीक्षा मिल गई। अब वे 16 और 12 वर्ष की हो गई हैं और वे समर्पित, आज्ञाकारी, प्रेमपूर्ण, और सुशील युवतियाँ हो गई हैं। मैंने उन्हें आपकी शिक्षाओं के अनुसार पाला है। मेरा दिल सबसे ज्यादा उन दोनों को पूर्ण विधि से दीक्षित होते देखने के लिए लालायित था। एक माँ के रूप में, यह जानकर मुझे बहुत राहत मिली कि उनकी आत्माएं हमारे प्रिय गुरुवर के साथ हमेशा के लिए एक हो जाएंगी और वे अपनी आत्मा की मुक्ति के लिए आध्यात्मिक अभ्यास के मूल में अपने जीवन को विकसित कर सकेंगी। उनमें से एक सपना सच हो गया। गुरुवर की कृपा से मेरी सबसे छोटी बेटी को पूर्ण दीक्षा प्राप्त हुई। हम तीनों ही आपके प्रेमपूर्ण देखभाल से सदैव कृतज्ञ एवं अभिभूत हैं।

हम आपके हैं, प्रिय गुरुवर! इस लेख में मैं ऐसे कोई शब्द नहीं लिख सकती जो इस आशीर्वाद के अर्थ की महानता को व्यक्त कर सकें। यहां एक क्वान यिन मैसेंजर भेजने के लिए आपको धन्यवाद। प्रत्येक शिष्य की देखभाल करने के आपके इतने प्रयास के लिए धन्यवाद, हर चीज़ के लिए धन्यवाद।

आप हमेशा सुरक्षित रहें, शांति से भरे रहें और अच्छे स्वास्थ्य में रहें। आमीन। आप सबसे कोमल, सबसे शुद्ध और पवित्र प्रेम हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। धन्यवाद, सर्वशक्तिमान परमेश्वर। प्यार और सम्मान के साथ, कोस्टा रिका से आपकी शिष्या अलाना

समर्पित अलाना, आपके प्रेमपूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद।

गुरुवर के पास आपके लिए एक हृदयस्पर्शी जवाब है: "प्यारी अलाना, ओह, मैं आप तीनों को गले लगाना चाहूंगी, स्वर्ग के प्यारे फरिश्तों, जो पृथ्वी पर आए हैं मुझे आपके गुरु बनने का ऐसा सम्मान देने के लिए, परमेश्वर की कृपा में! मैं आपसे हमेशा और अनंत प्रेम करती हूं! आप और आपकी बेटियों की ईश्वर के प्रति सच्ची लालसा के परिणामस्वरूप आप सभी को क्वान यिन विधि में दीक्षा प्राप्त हुई है और आपको सच्ची समझ मिली है कि यह कितना मूल्यवान है। दीक्षा हमें सचमें वह बनने का अवसर देती है जिसके लिए ईश्वर ने हमें बनाया है, और घर वापस लौटना का मौका भी देती है। निरंतर आध्यात्मिक अभ्यास के माध्यम से, आपका पूरा परिवार ईश्वर के असीम प्रेम से परिपूर्ण सुन्दर जीवन जी सकता है। कामना है कि आप और कोस्टा रिका के प्रसन्न लोग ईश्वर की कृपा से सदैव दिव्य आनंद का अनुभव करते रहें। आप सभी को प्यार।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
6:13

Sharing Experience of Witnessing Master’s Power Through Loving Hut

2026-09-28   550 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-28
550 दृष्टिकोण
7:01

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 37

2026-09-28   184 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
184 दृष्टिकोण
6:43

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 39

2026-09-28   1 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
1 दृष्टिकोण
9:27

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 36

2026-09-28   373 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
373 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-09-28
721 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-28
2464 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
821 दृष्टिकोण
1:27

Today I have a tip on how to make matcha (green tea powder) lemonade.

2026-09-27   422 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
422 दृष्टिकोण
31:45

उल्लेखनीय समाचार

2026-09-27   167 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
167 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-27
788 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड