विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक (वियतनाम) में अन्ह थू से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:मेरे परम करुणामय गुरुवर, मैं दीक्षा की प्रतीक्षा कर रही हूँ। मैं आप सभी के साथ, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के साथ और दुनिया भर के सभी साथी साधकों के साथ अपने छोटे बेटे के बारे में कुछ प्यारी कहानियाँ साझा करना चाहती हूँ। वह अभी एक साल और पांच महीने का हुआ है। जन्म से ही वह शाकाहारी रहा है, और 28 जनवरी, 2025 से वह पूरी तरह से वीगन आहार में है। जब भी मैं आपकी शिक्षाओं को सुनती हूँ, आपकी किताबें पढ़ती हूँ या आपके लाइव प्रसारण देखती हूँ, तो मैं हमेशा अपने बेटे को भी साथ में सुनने देती हूँ। हाल ही में मैंने उससे यूं ही पूछा, "मास्टर कहाँ हैं?" मास्टर कहाँ हैं? और उसने तुरंत आईपैड पर चल रहे आपके लाइव प्रसारण की ओर इशारा किया।पिछले कुछ दिनों में, जब मैं आपकी पुस्तक पढ़ रही थी, तो मैंने हमेशा की तरह उससे पूछा, "मास्टर कहाँ हैं?" मास्टर कहाँ हैं? और उसने पहले की तरह ही जवाब दिया। लेकिन जब मैंने कहा, "मास्टर को एक चुंबन दो," तो उसने तुरंत दोनों हाथों से किताब पकड़ी और आपकी तस्वीर को चूमा। उस क्षण मुझे अपार खुशी का अनुभव हुआ, मानो मेरा हृदय आनंद से फट रहा हो। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि वह आमतौर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करता है। जब वह आपकी छवि देखता है तभी वह अनायास ही ऐसे स्नेहपूर्ण भाव प्रदर्शित करता है। और ये मनमोहक हरकतें और भी ज्यादा बार होने लगी हैं - जब भी वह आपकी तस्वीर देखता है, वह तुरंत उन्हें दोनों हाथों से पकड़ लेता है और बड़े ही प्यारे तरीके से उन्हें चूमता है।मेरे नन्हे बेटे की आत्मा का मार्गदर्शन करने और उनकी देखभाल करने के लिए मैं अत्यंत खुश हूं और आपके प्रति आभारी हूँ। इस संसार की हमेशा रक्षा रकने और इसे आशीर्वाद देने के लिए, मैं तले दिल से सर्वशक्तिमान ईश्वर, सम्बुद्ध गुरुओं और सभी बुद्धों को धन्यवाद देती हूँ। मैं विश्व वीगन और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम और सभी चेतनशील प्राणी स्वर्ग के प्रकाश और प्रेम से सदा सुरक्षित रहें। अंत में, मैं आपको विनम्रतापूर्वक प्रणाम करती हूँ, मेरे प्रिय गुरुवर। मैं दिल से आपकी आभारी हूँ। औलाक (वियतनाम) से अन्ह थूस्नेहशील अन्ह थू, आपके प्यारे संदेश के लिए धन्यवाद। गुरुवर से आपके लिए यह स्नेहपूर्ण संदेश है:"निष्ठावान अन्ह थू, आपकी दिल की बात पढ़कर बहुत आनंद आया।" बस आपके प्यारे बेटे और उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार के बारे में सोचकर ही मेरा दिल खुश हो गया। बच्चे अपने हर काम में बेहद मासूम और सच्चे होते हैं। हम सभी को फिर से वैसा बनना सीखना चाहिए और आत्मज्ञान प्राप्त करके और अपने भीतर शांति पाकर हमें अपनी मासूमियत में वापस लौटना चाहिए। पृथ्वी पर स्थायी, और शाश्वत शांति का यही मार्ग है। यह बहुत अच्छी बात है कि आपने जीवन में यह रास्ता चुना है। लगन से अभ्यास करें ताकि आपकी घर वापसी की यात्रा में आपको और अधिक आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त हों, जिससे स्वाभाविक रूप से आपके प्रियजनों को भी लाभ होगा। स्वर्ग की कृपा में, आप और औलाक (वियतनाम) के वफादार लोग आध्यात्मिक नवीनीकरण का अनुभव करें। मेरा प्यार आपको हमेशा रास्ता दिखाएगा। कृपया अपने प्यारे बेटे को मेरी ओर से गहरे स्नेह से, प्यार से गले लगाएँ और मेरे बारे में सोचते हुए उन्हें कई बार चूमिए भी; उन्हें मेरा प्यार महसूस होगा और वह खुश होगा!"











