खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

अपनी हार्दिक कृतज्ञता के साथ मैं गुरुवर को सूचित करना चाहती हूँ कि परमेश्वर की व्यवस्था की बदौलत, लविंग हट हांगकांग कौलून बे में वापस आ गया है!

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास हांगकांग के एक शिष्य से कैंटोनीज़ में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:

प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, अपनी हार्दिक कृतज्ञता के साथ मैं गुरुवर को सूचित करना चाहती हूँ कि परमेश्वर की व्यवस्था की बदौलत, लविंग हट हांगकांग कौलून बे में वापस आ गया है! मुझे आश्चर्य हुआ कि हमारे सभी नियमित ग्राहक अमोय प्लाजा स्थित पुराने लविंग हट के जाने-पहचाने चेहरे हैं। अमोय प्लाजा लविंग हट के वापस आने से हर ग्राहक बेहद खुश हैं! कैशियर दीक्षित भाई ने जो कहा उसे सुनकर मैं भी बहुत प्रभावित हो गई। पता चला कि वे अमोय प्लाजा लविंग हट के खाने को बहुत याद करते थे। एमॉय प्लाजा लविंग हट ने 2007 में अपनी सेवाएं शुरू की थीं, जिसके बाद से 18 साल बीत चुके हैं। उस समय जो बच्चे अपनी दादी के साथ खाना खाने आते थे, उनमें से कुछ अब युवा वयस्क हो चुके हैं।

हाल ही में, कैशियर भाई दो युवकों से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने पूछा, "क्या खाना अच्छा है?" उन दोनों युवकों ने तुरंत जवाब दिया, "हाँ! इसका स्वाद बिल्कुल पुराने अमोय प्लाजा लविंग हट जैसा है!" फिर कैशियर भाई ने पूछा, "क्या आप अमोय प्लाजा लविंग हट के ग्राहक थे?" युवकों ने उत्तर दिया, "हां, जब हम छोटे थे तो दादी अक्सर हमें वीगन भोजन कराने के लिए अमोय प्लाजा लविंग हट में लाती थीं। हम दादी के साथ बिताई खूबसूरत यादों को फिर से जीने के लिए वापस आए हैं!" यह सुनकर कैशियर भाई बहुत भावुक हो गए और उन्होंने फिर पूछा, "क्या खाना अब भी स्वादिष्ट है?" उन्होंने कहा, “स्वाद वैसा ही है। स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया है!" उस भाई ने सोचा, "स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया है। कितना अद्भुत है!" इस भोजनालय को दोबारा खोलते समय, मैंने एक बार फिर से सबसे लोकप्रिय व्यंजन, "औलासी (वियतनामी) फो" को बिना प्याज और लहसुन के बनाने का फैसला किया, ताकि यह पांच तेज सामाग्री से मुक्त हो और पहले की तरह पूरी तरह से वीगन हो। हमारे "औलासी (वियतनामी) फो" का स्वाद चखने के बाद एक ग्राहक भावुक हुए और उन्होंने कहा, "यह पहले से भी बेहतर है!"

हर दिन हो रही विभिन्न घटनाओं से मैं प्रभावित होती हूं, और परमेश्वर के संतानों की देखभाल करने तथा अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होती हूं। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि जिस काम से मुझे सबसे ज्यादा डर लगता था, वही काम मुझे परमेश्वर त्रित्व के और भी करीब ले आएगा। लविंग हट में काम करना मेरे जीवन का सबसे लंबा करियर रहा है, और साथ ही यह वह करियर भी है जिसमें मैंने अपना समय और प्रयास समर्पित करना सबसे सार्थक महसूस किया है! हालांकि मैं हर दिन इस बात को लेकर चिंतित रहती हूं कि क्या मैं काम पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक दबाव को संभाल पाऊंगी, लेकिन जैसे ही मैं भोजनालय लौटती हूं, ऐसा लगता है मानो मैं एक अलग ही व्यक्ति बन गई हूं: ऊर्जा से भरपूर, काम के प्रति उत्साहपूर्ण, और अपने भीतर के गुरुवर के साथ जुड़ी हुई।

मैं प्रतिदिन पूरी लगन से काम करती हूँ, यह जानते हुए कि मैं केवल गुरुवर की एक उपकरण हूँ। ग्राहकों को जो भी चीज़ें प्रभावित करती हैं वे सभी गुरुवर के आशीर्वादों से ही होती हैं! मैं जो भी काम पूरी लगन से करती हूँ, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देती हूँ, और बाकी सब कुछ गुरुवर पर छोड़ देती हूँ। मुझे गुरुवर से दीक्षा प्राप्त किए हुए 36 वर्ष हो गए हैं। इस जीवनकाल में मेरी इस खूबसूरत यात्रा के लिए मैं असीम रूप से आभारी हूं। मैं यह भी समझती हूं कि गुरुवर के साथ होना मेरे जीवन का सबसे सुखद और अनमोल उपहार है। असीम आभार, हांगकांग की एक शिष्या

विजयी दीक्षित बहन, इस उत्साहवर्धक खबर को साँझा करने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ और आपके सभी खुश ग्राहकों के साथ इस लविंग हट रेस्तरां के पुनः खुलने का जश्न मनाते हैं। कामना है कि आप और हांगकांग के उद्यमी लोग समृद्ध हों, और आपके नेक कार्य में आपको दिव्य आशीर्वाद मिले। ब्रह्मांडीय कृपा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, यहाँ आपके लिए गुरुवर का उत्साहवर्धक जवाब है: “सशक्त परमेश्वर की शिष्या, शाबाश। आपको यह एहसास करते हुए देखकर खुशी हुई कि समर्पित अभ्यास से सब कुछ संभव होता है। यह याद रखें कि आपको दीक्षितों की एक टीम, कृतज्ञ ग्राहकों का एक समूह, और करुणामय ब्रह्मांडीय सत्वों की एक मंडली का समर्थन प्राप्त है, जिनकी बदौलत कोवलून बे में आपकी लविंग हट में सर्वोत्तम वीगन भोजन पेश किया जा सका है। आप कभी अकेले नहीं हैं! कामना है कि आप और मनमोहक हांगकांग परमेश्वर-प्रदत्त चमत्कारों से धन्य हों। आपको और आपकी मेहनती टीम को ढेर सारा प्यार। आपकी रिपोर्ट पढ़कर, मुझे लग रहा है कि मैं भी आपके रेस्तरां में फिर से जाना पसंद करुंगी, क्योंकि मुझे भी आपका खाना बहुत पसंद था और मैं इसे याद करती हूँ। बहुत बढ़िया — और सबको एक ग्रुप हग।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
6:13

Sharing Experience of Witnessing Master’s Power Through Loving Hut

2026-09-28   550 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-28
550 दृष्टिकोण
7:01

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 37

2026-09-28   184 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
184 दृष्टिकोण
6:43

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 39

2026-09-28   1 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
1 दृष्टिकोण
9:27

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 36

2026-09-28   373 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-09-28
373 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-09-28
721 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-28
2464 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
821 दृष्टिकोण
1:27

Today I have a tip on how to make matcha (green tea powder) lemonade.

2026-09-27   422 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
422 दृष्टिकोण
31:45

उल्लेखनीय समाचार

2026-09-27   167 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-27
167 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-27
788 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड