विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फ़ोर्मोसा भी कहा जाता है, के मिस मिंग-चिंग से मंदारिन चीनी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:गुरुवर के प्रति कृतज्ञता। मैं गुरुवर के प्रति अपनी असीम सराहना अर्पित करती हूँ। सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के मैक्स संस्करण को लगन से बजाने के बाद, मुझे महसूस हुआ है कि क्वान यिन ध्यान के दौरान मेरी आध्यात्मिक दृष्टि में और सुधार हुआ है। गुरुवर की शक्ति की बदौलत मैं उत्थान भी महसूस कर रही हूँ।मैं कुछ साझा करना चाहूँगी। एक बार मुझे डर था कि मेरे फोन की स्क्रीन ध्यान के लिए बहुत उज्ज्वल होगी, इसलिए मैंने इसे अलमारी के अंदर रख दिया और मैंने सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का मैक्स संस्करण बजाना जारी रखा। गहन ध्यान के दौरान, मैंने देखा कि अलमारी के दरवाजे हिंसक रूप से हिलने लगे, और अलमारी के अंदर से, काली ऊर्जा की सांप जैसी धारियाँ एक के बाद एक करके बाहर निकलने लगीं। फिर ये काली ऊर्जा गायब हो गई। यह सचमुच अविश्वसनीय और सचमुच चमत्कारिक था। धन्यवाद, गुरुवर! मैं आपसे प्यार करती हूँ!कृपया मेरे अतीत के अहंकार को क्षमा करें और मुझे यह सीखने में मार्गदर्शन दें कि विनम्रता और कृतज्ञता सबसे महत्वपूर्ण हैं। जीवित सम्बुद्ध गुरुवर के संरक्षण और मार्गदर्शन से, हम अकेले, असहाय आत्माओं के पास अब कोई ऐसे महान सत्व हैं जन पर हम सदा के लिए भरोसा कर सकते हैं। मैं हमेशा आपसे प्यार करूंगी। धन्यवाद, गुरुवर। ताइवान (फ़ोर्मोसा) से मिस मिंग-चिंगहर्षमय मिस मिंग-चिंग, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के मैक्स संस्करण के साथ अपने अद्भुत अनुभव को साझा करने के लिए धन्यवाद। सभी इसका उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए करें। गुरुवर के पास आपके लिए एक जवाब है:"समझदार मिस मिंग-चिंग, आपका संदेश पढ़कर खुशी हुई और यह जानकर भी खुशी हुई कि आप सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के माध्यम से उपलब्ध आशीर्वाद शक्ति का अच्छा उपयोग कर रही हैं। इससे निकलने वाली शक्ति मानव-समझ से परे है! कामना है कि सभी लोग आपके उदाहरण का अनुसरण करें और इस उपकरण का उपयोग करके तेजी से हमारी दुनिया का उत्थान करने में मदद करें ताकि हम हमारे ग्रह और सभी सह-निवासियों को बचा सकें। अपने क्वान यिन ध्यान में लगनशील बनें और अपने सभी परिचित लोगों को मैक्स लिंक का उपयोग करने और इसके साथ दैनिक प्रार्थना का पाठ करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उन्हें भरपूर मदद मिलेगी। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ोर्मोसा) के स्पष्ट-दृष्टिवाले लोग स्वर्ग के मार्गदर्शन का पालन करें और परमेश्वर की शांति में जीएँ। मैं आपको हमेशा प्यार करती हूँ।"











