विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते हैं, के लिन चिह से औलासी (वियतनामी) में एक दिल की बात है, जिसमें कई-भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय गुरुवर, मुझे 1994 में दीक्षा मिली थी। गहरी श्रद्धा के साथ, मैं विनम्रतापूर्वक उन गहरे आध्यात्मिक दर्शनों को व्यक्त करना चाहती हूँ जो मैंने अपनी आध्यात्मिक साधना की यात्रा के दौरान अनुभव किए हैं।55 साल से भी पहले, एक विशेष आंतरिक दृष्टि में, मैंने गुरुवर को अवलोकितेश्वर बोधिसत्व के रूप में प्रकट होते देखा: एक हाथ में शुद्ध जल का कलश, दूसरे में विलो की टहनी, जो संवेदनशील प्राणियों को बचाने के लिए दुनिया पर करुणा की मीठी ओस छिड़क रहे थे। वह छवि मेरे हृदय में गहराई से बस गई है, और मेरे आध्यात्मिक अभ्यास के मार्ग पर एक दृढ़ विश्वास और प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बन गया है।1993 में औपचारिक रूप से दीक्षा लेने से पहले, मैंने परम सत्ता की वेदी के सामने घुटने के बल बैठकर सच्चे मन से प्रार्थना की: "आज, एक सम्बुद्ध गुरुवर क्वान यिन ध्यान का प्रसारण कर रहे हैं। मैं सम्मानपूर्वक प्रार्थना करती हूँ कि वे परम सत्ता मुझे क्वान यिन ध्यान सीखने की अनुमति दे। यदि मुझे इसे सीखने की अनुमति मिल जाती है, तो मेरा हृदय आनंद से भर जाएगा; यदि नहीं, तो मेरा हृदय बेचैन और अशांत महसूस करेगा।" प्रार्थना समाप्त करने के बाद, मेरा हृदय अचानक आनंद से भर गया। मुझे समझ आ गया कि मुझे क्वान यिन ध्यान सीखने की अनुमति मिल गई थी। मैंने परम सत्ता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रणाम किया कि उन्होंने मुझे क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने की अनुमति दी।तुरंत बाद, मैं ध्यान में बैठी, समाधि में प्रवेश कर गई, और मैंने गुरुवर को मुझे मेरे दादाजी से मिलाने के लिए ले जाते हुए देखा। मेरे दादा काओ दाई में एक गणमान्य व्यक्ति थे, और उनका पद गियो ह्यू था। इस आंतरिक दृष्टि में, मेरे दादा ने मुझे परिवार में अपनी चाची-चाचाओं, भाई-बहनों और पोते-पोतियों को एक साथ क्वान यिन ध्यान करने के लिए कहने का निर्देश दिया। मैं विनम्रतापूर्वक परम ईश्वर को धन्यवाद देती हूँ, इस दृष्टि के लिए।प्रिय गुरुवर, मेरे हाल के एक आंतरिक दर्शन में, मैंने गुरुवर को काओ दाई होली सी मंदिर में देखा। गुरुवर ने तृतीय सार्वभौमिक मोक्ष के सर्वोच्च नेता का वस्त्र धारण किया हुआ था, और वे शानदार ढंग से खड़े थे, और मानवता पर आशीर्वाद बरसाने और धर्म का प्रसार करने हेतु अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाए हुए थे। एक विशाल भीड़ जमा हो गई थी, जो मंदिर के अंदर से लेकर पूरे होली सी परिसर और उससे भी आगे तक फैली हुई थी। गाड़ियाँ चहल-पहल कर रहे थे, और मुख्य द्वार तक दोनों ओर दर्शकों के लिए देखने की जगह लगी हुई थीं, जहाँ कई बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई थीं ताकि हर कोई उपदेश सुन सके और इस दृश्य को देख सके। इस दृश्य ने मेरे हृदय को गहराई से छू लिया और मुझे गहरे सम्मान से भर दिया।मैं गुरुवर को गहरी कृतज्ञता से सम्मानपूर्वक प्रणाम करती हूँ। मैं हृदय से कामना करती हूँ कि गुरुवर के बुद्ध-शरीर को अच्छा स्वास्थ्य और सलामती मिले; कि सभी मामले शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहें; कि सभी चीजें शुभ और कल्याणकारी हों; और सभी प्रयास ठीक वैसे ही आगे बढ़ें जैसे चाहा गया हो। गुरुवर के प्रति असीम प्रेम और श्रद्धा के साथ। आपकी शिष्या, लिन चि औलाक (वियतनाम) सेसमर्पित लिन चि, आपके दिल की बात के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह दयालु संदेश भेजतें है:"तेज्सवी लिन चि, आपके सच्चे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया है। आप जैसे परमेश्वर की शिष्या को पाना अद्भुत बात है, जो सच में अपने पूरे अस्तित्व से परमेश्वर के लिए तरसते हैं। यही वह समर्पण की भावना है जो आत्मज्ञान की ओर ले जाती है। हम अपने भीतर जो कुछ भी है, उन्हें स्वर्ग या नरक से नहीं छिपा सकते। पूरा ब्रह्मांड स्पष्ट रूप से देख सकता है कि हम कैसे हैं। अगर मनुष्य इसे सचमुच समझ लेते, तो हर कोई आध्यात्मिक अभ्यास और पश्चाताप में लगा रहता। यह केवल इसलिए है क्योंकि हम खुद से छिपते हैं, और हम सोचते हैं कि हम ईश्वर से छिप सकते हैं। यह उन मुख्य बाधाओं में से एक है जिसे मानव मन बनाता है और जो हमें स्वर्ग से अलग रखती है। परमेश्वर के प्रति विनम्रता और श्रद्धा की भावना से लिखे गए शब्दों को पढ़ना बहुत सुखद बात है। आप और औलाक (वियतनाम) के दयालु हृदय वाले लोगों को सर्वशक्तिमान ईश्वर का वह पूर्ण प्रेम अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हो, जो आपको मूल घर तक हर कदम पर मार्गदर्शन करता है! इस माया के संसार में आपकी जीविका के लिए मेरा सदा-विद्यमान सहारा आपके पास हमेशा मौजूद है।"











