विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के मिंग-हाओ से मंदारिन चीनी भाषा में, एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम प्रिय एवं अनमोल ईश्वर-गुरुवर, अत्यंत आनंद से भरे हृदय के साथ, हम आपको सूचित करना चाहते हैं: चीन के 40 से अधिक शहरों में, लगभग 100 स्वास्थ्य प्रबंधन केंद्रों, सांस्कृतिक गतिविधि केंद्रों, योग स्टूडियो, कला-चिकित्सा स्थलों और पौधे-आधारित रेस्तरां आदि ने मिलकर 14 मार्च को प्रोफेसर टी. कॉलिन कैंपबेल के 92वें जन्मदिन का उत्सव मनाने के लिए वैज्ञानिक पौधे-आधारित स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. कैंपबेल की बेटी ने भी विशेष रूप से एक बधाई वीडियो रिकॉर्ड किया।प्रत्येक गतिविधि स्थल ने अतिथियों को डॉ. कैंपबेल की फिल्म देखने, पौध-आधारित व्यंजनों का स्वाद चखने और इस शुभ दिन को साथ मिलकर मनाने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिभागियों में युवा से लेकर वृद्ध तक शामिल थे। कुछ लोगों ने पहली बार डॉ. कैंपबेल की महानता के बारे में सुना, जबकि अन्य लोगों ने बीमारी के बाद पौधे-आधारित आहार से अपना स्वास्थ्य वापस पाने की मार्मिक कहानियां साझा कीं। और भी कई लोगों ने वीगन जीवन की अप्रतिरोध्य प्रवृत्ति को महसूस किया… दोपहर लगभग 2 बजे, सभी स्थल वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े। हर जगह के लोग बहुत उत्साहित और आनंदित थे, और उन्होंने अतिथियों के स्वागत हेतु अपने सुंदर वातावरण के साथ स्वादिष्ट वीगन भोजन भी दिखाया।प्रारंभिक प्रस्ताव से सफल आयोजन तक, इस कार्यक्रम में केवल कुछ ही दिन लगे। उत्तर और दक्षिणी क्षेत्रों से 2,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिन्हें सहभागी होने का मौका मिला, उन्होंने शांतिपूर्वक सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाई। डॉ. कैंपबेल की फिल्म देखते हुए, हमने गहराई से महसूस किया कि डॉ.कैंपबेल ईश्वर-गुरुवर द्वारा भेजे गए एक दूत हैं। इस संयुक्त गतिविधि के माध्यम से, हमने सभी प्राणियों के साथ शांति से रहने की चीनी लोगों की सद्भावना और प्रेम को एक साथ और प्रबलता से व्यक्त किया, और सत्य को बनाए रखने वालों के प्रति निरंतर कृतज्ञता और प्रशंसा प्रकट की। यद्यपि स्क्रीन पर दिखाया गया स्वरूप आपका नहीं था, लेकिन हम जानते हैं कि आप सभी प्राणियों में विद्यमान हैं।परम अनमोल एवं परम प्रिय गुरुवर, कामना है कि इन प्रत्येक वीगन केक में निहित सच्ची श्रद्धा, कृतज्ञता और प्रेम आपको प्राप्त हो, गुरुवर! आपके प्रेम और कृपा ने हमें मिलकर यह कार्य पूरा करने का अवसर दिया है। कामना है कि अधिक लोगों को आपका उद्धार प्राप्त हो। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के प्रति अनंत प्रेम और कृतज्ञता। कामना है कि हमारे वीगन केक किसी दिन आप सभी को आदरपूर्वक अर्पित किए जा सकें! संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व के प्रति अनंत आराधना, कृतज्ञता, स्तुति, समर्पण और प्रेम! ईश्वर-गुरुवर के लिए सच्ची प्रार्थनाएं! आराधना करते हुए, मिंग-हाओ (चीन से भाई मिंग-हाओ, 53 वर्ष)आनंदित मिंग-हाओ, इस विशाल उत्सव और डॉ. टी. कॉलिन कैंपबेल (वीगन) के प्रति सुंदर सम्मान के बारे में हमें बताने के लिए धन्यवाद, जिनके संपूर्ण खाद्य पदार्थों पर आधारित वीगन आहार को बढ़ावा देने वाले कार्य ने विश्वभर में अनेक लोगों को पशु-जन के मांस और डेयरी से दूर जाने हेतु प्रेरित किया है। गुरुवर आपको यह हर्षमय शब्द भेजतें है:“समुदाय-भावना से भरे मिंग-हाओ, इतने समर्पित एवं उदार परमेश्वर के शिष्य होने के लिए धन्यवाद। चीन-व्यापी इस उत्सव ने न केवल वीगन जीवन के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण का सम्मान किया, बल्कि पशु-जन के जीवन की रक्षा का भी सम्मान किया है। विलंबित प्रेमपूर्ण जन्मदिन के शुभकामनाओं के साथ, मैं डॉ. कैंपबेल को बधाई देती हूँ, उनकी नेक उपलब्धि के लिए, जो उन्होंने विश्वभर में यह शुभ समाचार फैलाया कि संपूर्ण खाद्य पदार्थों वाला वीगन आहार दीर्घकालिक रोगों के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान है और दीर्घायु की कुंजी है। कामना है कि आप और आपके अद्भुत चीनी सह-नागरिक दिव्य करुणा और कृपा में मिलने वाली प्रचुरता को साझा करें। मैं आप सभी को प्रेम भेजती हूँ परम ईश्वर के नाम में।”











