विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
संयुक्त राज्य अमेरिका से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अंतरराष्ट्रीय संस्था के समाचार में…25 अप्रैल 2026 को, फ्लोरिडा में हमारे संस्था के सदस्यों ने ऑरलैंडो के दो वीगन जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया: सेंट्रल फ्लोरिडा अर्थ डे फेस्टिवल और इंटरनेशनल वीगन फूड फेस्टिवल।ऑरलैंडो के सुंदर लेक इओला पार्क में आयोजित पृथ्वी दिवस समारोह ने अधिक टिकाऊ भविष्य के समर्थन में पर्यावरण समूहों, वीगन समर्थकों और समुदाय के सदस्यों को एकजुट किया। लविंग हट वीगन व्यंजन के बैनर तले, हमारे संस्था के सदस्यों ने स्वादिष्ट वीगन व्यंजन परोसे और आगंतुकों को अधिक स्वास्थ्यकर व करुणामय भोजन विकल्प आज़माने के लिए प्रोत्साहित किया।हर बार जब हम खाते हैं, हम एक चुनाव करते हैं; और हम करुणा चुन सकते हैं। और जब हम इन गैर-मानव पशुओं तक अपनी करुणा फैलाते हैं, तो इससे सभी को लाभ होता है।हम अपने शरीर में क्या डालते हैं, इसका चुनाव केवल हम पर ही असर नहीं डालता। यह केवल उन पशुओं को प्रभावित नहीं करता जिन्हें हमारे खाने के लिए मारा जाता है; यह उस ग्रह को भी प्रभावित करता है जिसे हम सभी साझा करते हैं और जिस पर हम सभी रहते हैं।वीगन बनकर हम पर्यावरण में बदलाव ला सकते हैं, क्योंकि मेरा आदर्श वाक्य है: यदि लोग वीगन बनें, तो किसी को चोट नहीं पहुँचती।वीगन होने का अर्थ पृथ्वी ग्रह की सहायता करना है, और पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह की रक्षा के बारे में है, क्योंकि हमारे पास केवल यही एक ग्रह है।कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, हमारे संस्था के सदस्यों ने वीगन पाक-कला प्रदर्शन किया, स्वास्थ्यकर वीगन व्यंजन विधियाँ और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की जानकारी साझा की, साथ ही परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले निःशुल्क सोलर पावर प्लेयर्स भी दिए।इसी बीच, डाउनटाउन ऑरलैंडो के इंटरनेशनल वीगन फूड फेस्टिवल में हमारे संस्था के सदस्यों ने स्वादिष्ट वीगन खाद्य पदार्थों— वीगन बारबेक्यू सींखों और डम्पलिंग से लेकर ब्लूबेरी मफिन और गन्ने के रस तक से आगंतुकों का स्वागत किया। ये व्यंजन लोकप्रिय साबित हुए और कुछ आगंतुक परिवार व मित्रों के साथ और लेने लौटे।समुदाय बनाना महत्वपूर्ण है—सिर्फ वीगन समुदाय के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी जो अभी वीगन नहीं हैं, पौध-आधारित भोजन के प्रति जिज्ञासु हैं या अधिक स्वस्थ होना चाहते हैं। हम ऐसे आयोजन कर सकते हैं जो भोजन का उत्सव मनाएँ, लोगों को अधिक टिकाऊ और स्वास्थ्य-सचेत बनने के लिए प्रेरित करें, और अंततः ग्रह की मदद करने तथा वीगन बनने को प्रोत्साहित करें।मैं मरने से पहले वीगन दुनिया बनाने में मदद करना चाहता हूं। ऐसे आयोजनों में आकर हम यह संदेश साझा कर सकते हैं और लोगों को दिखा सकते हैं कि वे वीगन भोजन खाते हुए भी तंदुरुस्त रह सकते हैं। वीगन बनने के लिए उन्हें कुछ भी छोड़ना नहीं पड़ता। दरअसल, आप बहुत कुछ और पा सकते हैं।मैं दो वर्षों से वीगन हूँ, और सबसे पहली चीज़ जो मैंने तुरंत देखी, वह थी कि मेरे शरीर में कोई सूजन या जोड़ों का दर्द नहीं था। मुझमें अधिक ऊर्जा थी।मुझे लगता है कि यदि हम सभी प्राणियों की भावी पीढ़ियों की परवाह करते हैं, तो वीगन विश्व बनाना महत्वपूर्ण है। वीगन जीवन हमें पशुओं, पर्यावरण, हमारे स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता से जोड़ता है।यदि हम पशु के प्रति सहानुभूति रख सकते हैं, तो हम किसी भी व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रख सकते हैं, चाहे उसकी संस्कृति या पृष्ठभूमि कोई भी हो, और सभी के लिए शांतिपूर्ण विश्व बना सकते हैं।आदि…दोनों आयोजनों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रसन्न होकर, हमारे संस्था के सदस्यों ने हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, उनके आत्मा-रक्षक “विश्व वीगन, विश्व शांति” के संदेश को साझा करने का अनमोल अवसर देने के लिए। परम शक्तिशाली संयुक्त त्रित्व की कृपा में, अधिक लोग वीगन जीवन के आनंद का फिर से एहसास करें और ऐसे करुणामय युग के आगमन में सहायता करें, जिसमें सभी प्राणी स्वतंत्रता, शांति और प्रेम में फलें-फूलें।मैं वीगन एवन हूँ, सॉल्यूशनरी स्पीशीज़ के साथ। वीगन बनें, शांति बनाए रखें।मेरा नाम वान्या ग्रबिक है और मैं VegCF (वेजिटेरियन्स ऑफ़ सेंट्रल फ्लोरिडा) से हूँ। वीगन बनें और शांति बनाए रखें।मैं जेरेमी हूँ, ऑरलैंडो बियर्डेड वीगन, वीगन इवेंट्स ऑरलैंडो के साथ। वीगन बनें और शांति बनाए रखें।वीगन बनें, शांति बनाए रखें।











