विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
क्या आप पूरे दिन हल्का बने रहने के लिए कोई ताज़गीभरा वीगन नाश्ता ढूँढ़ रहे हैं? आइए जानें, स्वास्थ्यवर्धक खीरा-एवोकाडो सुशी रोल कैसे बनाएँ। ये ताज़गीभरे सुशी रोल हल्के, अनाज-रहित और वीगन क्षुधावर्धक हैं, जो पौष्टिक भी हैं और बनाने में आसान भी। एवोकाडो से मिलने वाले स्वास्थ्यकर वसा, खनिज और विटामिन से भरपूर ये रोल ताज़ा और स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लेने का आसान विकल्प हैं। इन्हें तैयार करने के लिए, पहले एक इंग्लिश खीरे को वेजिटेबल पीलर से छीलें, फिर उसे पतली पट्टियों में काटें। एक कटोरे में एक एवोकाडो को काँटे से मसलें, फिर नमक और काली मिर्च छिड़कें तथा आधे नींबू का रस मिलाएँ। फिर खीरे की एक पट्टी सपाट रखें और एक छोर से दूसरे छोर तक एवोकाडो मिश्रण की पतली परत फैलाएँ। अंत में, 10 ग्राम (1 बड़ा चम्मच) हेम्प के बीज और 1–2 ग्राम (एक बड़ी चुटकी) मोटा-मोटा कटा ताज़ा पुदीना व तुलसी छिड़कें, फिर रोल करें। खीरे की शेष पट्टियों के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराएँ। अब यह परोसने और आनंद लेने के लिए तैयार है।











