विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब फ़ॉर्मोसा भी कहे जाने वाले ताइवान के ताइनान से या-निंग का हार्टलाइन है, मंदारिन चीनी भाषा में, जिसमें बहु-भाषी उपशीर्षक हैं:नमस्कार, परम आदरणीय एवं प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से भरे हृदय के साथ, मैं अपना सच्चा सम्मान अर्पित करती हूँ। पशु-जन और संसार को विभिन्न तरीकों से बचाने के लिए हमें प्रेरित करने वाले विविध कार्यक्रम बनाने हेतु आपका धन्यवाद।2025 में ताइनान में आए तूफ़ान की आपदा गंभीर थी। ताइनान के स्थानीय निवासियों और राजनीतिक हस्तियों का ध्यान इस क्षेत्र के “बड़े और छोटे मामलों” पर चर्चा करने वाले फेसबुक समूहों पर था: लोग या तो आपदा अपडेट पोस्ट करने या राहत प्रयासों में सहायता करने में व्यस्त थे।इसलिए मैंने स्थानीय आपदा परिस्थितियों को सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने वाली घटनाओं से जोड़ने का प्रयास किया। मैंने मुख्य विचारें लिखने के लिए एआई उपकरणों का उपयोग किया, फिर फेसबुक समूहों में पोस्ट करने से पहले टेक्स्ट को परिष्कृत और व्यवस्थित करने में एआई से सहायता माँगी। एआई द्वारा तैयार किया गया लहजा आम जनता के लिए अधिक स्वीकार्य है। “कर्म” और “कारण-परिणाम” जैसे धार्मिक शब्दों से बचने पर देखभाल और समर्थन का भाव स्वाभाविक रूप से पहुँचता है। एक पोस्ट को अक्सर एक दिन में 500 से अधिक लाइक्स मिलते थे और नेटिज़न्स ने उसे 100 से अधिक बार साझा किया था, जिससे वीगन जीवन का विचार तेज़ी से फैल सका, उसकी पहुँच बढ़ी और राजनीतिक हस्तियों का भी वीगन के मुद्दों की ओर ध्यान गया।आपदा काल में, कई दयालु लोगों ने पशु-जन के मांस से बने भोजन-पैकेट वितरित किए। मैंने सामग्री व्यवस्थित करने के लिए फिर एआई का उपयोग किया, आपदाओं के दौरान त्ज़ू ची द्वारा वीगन भोजन-पैकेट प्रदान करने का उदाहरण साझा किया, और लोगों को वीगन जीवन और जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, पोषण तथा पशु-जन अधिकारों के बीच संबंध समझने में सहायता की। इससे लोगों के लिए अपना नज़रिया आसानी से बदलना संभव हुआ। इसने न केवल लोगों को छुआ, बल्कि दो स्थानीय वीगन दुकान मालिकों को भी स्वेच्छा से साथ देने के लिए प्रेरित किया, और उन्होंने आपदा पीड़ितों को अतिरिक्त वीगन विकल्प देने हेतु प्रतिदिन 100 से 200 निःशुल्क वीगन भोजन-पैकेट देना शुरू किया। इसके अलावा, कुछ लोगों ने स्वेच्छा से कहा कि वे वीगन भोजन आज़माएँगे और पूछा कि वीगन भोजन-पैकेट कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं।इस सफल अनुभव से मुझे समझ में आया कि वास्तविक जीवन की घटनाओं के आधार पर वीगन जीवन को बढ़ावा देने से लोगों के लिए सोचना और मनन करना और धीरे-धीरे अपने अवचेतन को बदलना आसान होता है, जिससे वीगन जीवन दीर्घकालिक, स्वैच्छिक विकल्प बन सकता है। यह ऐसा परिवर्तन नहीं है जो केवल “पर्यावरण संरक्षण और अच्छे स्वास्थ्य” पर एक पर्चे के भरोसे लाया जा सके। एआई के युग और आपदा आपातस्थितियों में वीगन जीवन का प्रचार भी समय के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। एआई उपकरणों और ऑनलाइन सोशल मीडिया का उपयोग करके, वीगन प्रचार-प्रसार आधे प्रयास में दोगुने परिणाम ला सकता है।क्वान यिन ध्यान के माध्यम से हम अपने ज्ञान को वीगन प्रचार में लगा सकते हैं, स्वयं थोपी आयु-सीमाओं को पार कर सकते हैं और जीवनभर सीखना जारी रख सकते हैं। तेज़ी से बदलते समाज में यह वीगन जीवनशैली के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार को संभव बनाता है और वीगन विश्व के आगमन को गति देता है। आदरपूर्वक, ताइनान, ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से या-निंगसक्रिय या-निंग, हमें पारंपरिक सीमाओं से परे देखने और नेक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के नए तरीके खोजने की प्रेरणा देने के लिए आपको धन्यवाद। यह जानकर हमें प्रसन्नता हुई कि और भी बहुत से लोग पशु-जन के मांस उपभोग और हमारे विश्व को प्रभावित करने वाली बढ़ती आपदाओं के बीच संबंध को पहचान रहे हैं। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के लोगों का हृदय स्वर्ग द्वारा उदारतापूर्वक प्रदान की गई हर चीज के लिए कृतज्ञता से भर जाए। सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का एक प्रेमपूर्ण संदेश है: “दयालु-हृदयी या-निंग, यह उत्साहवर्धक समाचार पाकर खुशी हुई। यह जानकर सचमुच बहुत अच्छा लगा कि आप दूसरों तक पहुँचने के लिए अपने उपलब्ध साधनों का सार्थक उपयोग कर रही हैं और आपके प्रयासों को इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। भले ही “विश्व वीगन” का सपना कभी-कभी पहुँच से बहुत दूर लगे, हमें विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ डटे रहना चाहिए, क्योंकि यही एक सच्चे क्वान यिन अभ्यासी के हृदय को दर्शाता है। आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) की हरी-भरी भूमि पर दिव्य कृपा अनंत रूप से चमकती रहे। मैं ढेर सारे प्रेम के साथ आपको गले लगाती हूँ।”











