विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मुझे उम्मीद है कि आप अपनी गर्मियों का आनंद ले रहे हैं, अपने प्रियजनों के साथ समय बिता रहे हैं और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। अब, मुझे खुशी हो रही है, आप सभी आउटडोर प्रेमियों के साथ प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) की यह उपयोगी सलाह साझा करते हुए :"प्यारे फ़रिश्ते: गर्मियों का मौसम कई गतिविधियों के लिए मज़ेदार होता है, जिनके लिए बहुत तैयारी की आवश्यकता होती है। तैयारी के लिए आपके पास शायद कम समय हो > यहाँ आपके लिए थोड़ी मदद है: अगर आपकी कमीज़ अन्य ज़रूरी चीज़ों के साथ ठसाठस भरी हुई है, और जब आपको उनकी ज़रूरत पड़ती है, तो वह पूरी तरह से सिकुड़ी जाती है, किसी खास मौके पर पहनने लायक नहीं रहती, और आपके तम्बू में इस्त्री भी न हो!! घबराएं नहीं, बस कमीज को एक समतल सतह पर फैलाएं, एक छोटा तौलिया गीला करें - यदि आपको बेहतर लगे तो आप तौलिये में थोड़ा और पानी मिला सकते हैं - तौलिये से कमीज को तब तक पोंछते रहें जब तक यह चिकनी न हो जाए, उसमें कोई सिलवट न रह जाए, और फिर इसे सूखने के लिए लटका दें। फिर इसे पहन लें; यह काफी अच्छा होगा!एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े, एक चलने वाली छड़ी, कीड़ों को भगाने वाली क्रीम, और सूखा खाना/फल रखना अच्छा है। और कैंपिंग पर जाने से पहले, बेहतर होगा कि आप यह जांच लें कि जिस जगह आप कैंपिंग करने जा रहे हैं, वहां बारिश या बिजली कड़कने की संभावना है या नहीं, और कितने दिनों के लिए कैंपिंग करनी है, आदि। यदि संदेह हो तो बेहतर है कि मौसम के अनुकूल होने का इंतजार किया जाए। अपनी सुरक्षा के लिए ईश्वर को याद रखें और प्रार्थना करना न भूलें।इस व्यावहारिक सलाह के लिए हम परम दयालु गुरुवर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने प्रकृति में बिताए हमारे समय और हमारी यात्राओं को और भी अधिक आनंददायक और सुविधाजनक बना दिया!











