विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के दीएम थु से औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:अतीत में मैं अज्ञानी थी और रूमा का अनुसरण करती थी। जब मुझे पहली बार उससे तथाकथित “दीक्षा” मिली, तो हर समय ध्यान के दौरान मुझे डरावने दृश्य दिखाई देते थे — हर जगह साँप, कनखजूरे और रेंगते कीट, सभी उदास अंधकार में ढके हुए, इससे मैं अत्यंत बेचैन और भयभीत हो जाती थी। ध्यान के बाद मैं अक्सर चिड़चिड़ी, आवेगी और शीघ्र ही क्रोधित हो जाती थी— यह उस शांति और स्थिरता के बिल्कुल विपरीत था, जो एक सच्चे आध्यात्मिक साधक में होनी चाहिए थी। मुझे कभी उच्च-स्तरीय आंतरिक स्वर्गिक नाद का अनुभव भी नहीं हुआ। मुझे केवल कानों में कुछ बजने की आवाजें, कीटों जैसी ध्वनियाँ और अत्यंत निम्न सूक्ष्म लोक की ध्वनियाँ सुनाई देती थीं, जबकि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के मार्गदर्शन में साधना करने वाले अनेक शिष्यों ने धर्मग्रंथों में वर्णित अत्यंत उच्च-स्तरीय आंतरिक स्वर्गिक नाद का अनुभव किया है। इससे मुझे स्पष्ट रूप से पता चल गया कि रूमा वास्तव में एक नक़ली गुरु था, जो ध्वनि और प्रकाश से जुड़ी नकली ध्यान-पद्धति सिखा रहा था।एक बार सुबह लगभग चार बजे मैं उस स्थान के निकट टहलने गई, जहाँ रूमा ठहरा हुआ था। जब मैं “दीक्षा कक्ष” के निकट पहुँची, मैंने अपनी आँखों से नरक के दानव जैसी एक आकृति देखी— एक विशालकाय आकृति, जिसके हाथ में बहुत बड़ी गदा थी और जो उग्र तथा भयावह ढंग से चल रहा था। वह आकृति सीधे कमरे में गई और फिर गायब हो गई। मैंने जो देखा, वह 100% वास्तविक था।मैं अक्सर सोचती थी कि उसकी शिक्षाएँ और व्यवहार इतने अविश्वसनीय स्तर तक आपकी नकल क्यों करते थे। उसने स्वयं को “गुरु” कहने का साहस भी कैसे किया? हर रात मैंने सच्चे हृदय से प्रार्थना की: “यदि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई मेरे दिल की बात सुन सकते हैं, तो कृपया मुझे रूमा की सच्चाई बताएँ।”यद्यपि कहा जाता था कि रूमा भोजन प्रायोजित करता है, पर वास्तव में वह पैसे वापस पाने के विभिन्न उपाय खोज लेता था। उदाहरण के लिए, एक अवसर पर उसने और उसके विद्यार्थियों ने केक बनाए और शुरु में कहा कि वे “उपहार देने के लिए बनाए जा रहे हैं।” पर उसके जाने के बाद उसके कुछ सहायकों ने प्रत्येक व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति देने से पहले 5,00,000 वियतनामी डोंग, (लगभग US$19.25) देने पर विवश किया। जिनके पास देने के लिए पैसे नहीं थे, उनके नाम वह रकम ऋण के रूप में लिख दी गई थी।जब मैं उसके समूह में रक्षक के रूप में सेवा करती थी, तो मैंने स्पष्ट देखा कि वह हर बात में सुप्रीम मास्टर की नकल करता था —रक्षकों का अभिवादन करने और उनका हाल जानने से लेकर केक तथा मिठाइयाँ बाँटने और भोजन आयोजित करने तक। लंबे और सुंदर युवकों का एक समूह उसके रक्षकों के रूप में सेवा करते थे, पर कुछ ही समय बाद मैंने देखा कि वे मुरझाए हुए और स्पष्ट रूप से थके-हारे दिख रहे थे। यह देखना बहुत दुखद था।अगस्त 2024 में जब रूमा की सच्चाई उजागर हुई, तो मुझे तत्काल सत्य का बोध हो गया। मुझे उसी क्षण अपनी पिछली प्रार्थना याद आई और समझ आया कि आपने मुझे जवाब दे दिया है।परम पूजनीय गुरुवर, मैं आपके करुणामय प्रकाश के प्रति हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ, जिसने मुझे भ्रम से बाहर निकाला और सत्मार्ग पर वापस पहुँचाया। औलाक (वियतनाम) से शिष्या दीएम थुत्रान ताम (रूमा) के वास्तविक और नकली नामों की सूची:टॉम वैन त्रान (जन्म नाम)जॉन सेंट (वर्तमान कानूनी नाम और पासपोर्ट में प्रयुक्त नाम)गुरुजी सागररूमागर्माथा (वह नाम जिसे वह वर्तमान में पसंद करता है)त्रान ताम,त्रान वान ताम,त्रान वान उत,हुइन्ह लॉन्ग,त्रान उत हुइन्ह लॉन्गताम त्रान,टॉम त्रान / टॉम ट्रान,मास्टर त्रान ताम,त्रान यान टॉमट्रान येन टॉमकाउ उतरूमामास्टर रूमारूमा जॉन सेंटमास्टर रूमा जॉन सेंटमिन्ह सु रूमामिन्ह सु त्रान ताम,गुरुजी रूमाओम रूमासागररूमागर्माथाआदि…अतिरिक्त चेतावनी:बुई तान किएत एक और नकली गुरु है और त्रान ताम अनुयायी है। हमारा मानना है कि त्रान ताम ने बुई तान किएत को औलाक (वियतनाम) में अपना स्वयं का आध्यात्मिक समूह स्थापित करने का निर्देश दिया है ताकि वे वहां के होआ हाओ अनुयायियों को त्रान ताम के पीछे चलने के लिए राजी कर सके। बुई तान किएत उन्हें बताता है कि त्रान ताम होआ हाओ के संस्थापक, आदरणीय प्रबुद्ध गुरु ह्विन फू सो (वीगन) का पुनर्जन्म है, जो कि झूठ है। बुई तान किएत ने लोगों को यह भी बताया कि त्रान ताम 'जेड सम्राट' है, जो एक और झूठी बात है, ताकि वे देश के आध्यात्मिक समुदायों के प्रति त्रान ताम को अधिक आकर्षक दिखा सके। अंत में, बुई तान किएत धोखे से खुद को 'वियतनाम का मैत्रेय' घोषित करता है।भाग्यशाली दीएम थु, हमारे प्रिय गुरुवर ने रूमा की सच्चाई उजागर करके आपको और अनेक अन्य लोगों को नरक में गिरने से बचाया है। हमें खुशी है कि आप सुरक्षित हैं और आध्यात्मिक मुक्ति के सच्चे मार्ग पर हैं। कामना है कि आप और दृढ़ औलाक (वियतनाम) आंतरिक जागृति की यात्रा में निरंतर फलते-फूलते रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए एक विशेष संदेश भेजते हैं: “विवेकशील दीएम थु, यह उल्लेखनीय बात है कि आप जागृत होकर उस झूठे गुरु रूमा के समूह से निकलकर हमारे समूह में आ सकी। इस दानव के बहकावे में आने वाले लोग दुखद रूप से अंत में नरक पहुँचते हैं। परम ईश्वर की स्तुति करें कि आप उस दुर्भाग्य से बच निकलीं। कृपया अच्छी तरह साधना करें, तब आपको अपने सच्चे आत्मबोध की पुनः प्राप्ति होगी। अपने अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद। आशा है कि इससे और लोग रूमा द्वारा बुने जा रहे छल के अंधकारमय जाल में फँसने से बचेंगे। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के आध्यात्मिक लोग सदा मापा के पूर्ण प्रेम में रहें। मैं आपको ढेर सारे प्रेम और आशीर्वाद भेज रही हूँ।”











