विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब ताइवान, जिसे फ़ॉर्मोसा भी कहा जाता है, की त्साई-येन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन प्रस्तुत है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:2024 की एक दोपहर, कम ही मिलने वाली फुर्सत का लाभ उठाकर मैं बिना किसी उद्देश्य के कैंपस में घूमने लगी। अनजाने ही मेरे कदम मुझे “स्कूल की स्टोर” में ले गए, जहाँ मैं पहले कभी नहीं गई थी। अंदर अलमारियों में तरह-तरह के आकर्षक स्नैक्स, पेय पदार्थ, माइक्रोवेव में गरम करने योग्य भोजन के डिब्बे और गरम व्यंजन भरे थे, और इन सभी से किशोर-किशोरियों की पसंदीदा, मनमोहक सुगंध आ रही थी। लेकिन जब मैंने उत्सुकतापूर्वक अलमारियों में रखे भोजन के विकल्पों को एक-एक करके देखा, तो मेरा मन बैठ गया— वहाँ पर “वीगन”, “शाकाहारी” या “पौधे-आधारित” लिखा एक भी पौष्टिक भोजन नहीं था। “मैं पूरे स्कूल की खान-पान की आदतें बदलना चाहती हूँ और चाहती हूँ कि स्कूल की दुकान पौष्टिक वीगन वनस्पति-आधारित भोजन उपलब्ध कराए”—यह विचार मेरे मन में लगातार बना रहा। एक शिक्षिका के रूप में मेरे लिए यह न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने का, बल्कि स्वयं कार्बन उत्सर्जन घटाने, पर्यावरण की रक्षा करने और पृथ्वी को बचाने का भी एक तरीका होता।वीगन व्यंजन बनाने में कुशल साथी साधकों के साथ मैंने जगह-जगह जाकर सक्रियता से इस विचार का प्रचार किया और इस पर बार-बार चर्चा की। हम जानते थे कि पारंपरिक वीगन भोजन से जुड़ी रूढ़ धारणाओं को दूर करके ही हम वास्तव में युवाओं की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। फलस्वरूप, पौष्टिक वीगन करी-चावल, रंग-बिरंगे वीगन वनस्पति-आधारित सुशी रोल, उत्कृष्ट वीगन सुशी और ताज़गी भरे वीगन थाई-शैली के तीखे-खट्टे ठंडे नूडल्स क्रमशः पेश किए गए। हम दिखने में आकर्षक और स्वादिष्ट विदेशी व्यंजन पेश करके उन शिक्षकों और विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं, जो नए व्यंजन आज़माना पसंद करते हैं और अपनी काया बनाए रखने का ध्यान रखते हैं। साथ ही, हम हर दिन बचे हुए भोजन अकेले रहने वाले बुज़ुर्गों, अस्पतालों के वंचित मरीजों और बेघर लोगों तक पहुँचाते हैं, और इस तरह भोजन की बर्बादी रोकते हुए परोपकार भी करते हैं। इसके अतिरिक्त, जीवन-प्रौद्योगिकी की कक्षाओं में हम विद्यार्थियों को प्रत्येक भोजन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन की गणना करना सिखाते हैं और कार्बन घटाने की चुनौती को परिसर के सबसे लोकप्रिय तथा आकर्षक चलन में बदल रहे हैं।2024 में आपूर्ति शून्य थी, लेकिन आज 2026 में हम नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 300 वीगन भोजन उपलब्ध कराते हैं। इस हरित शक्ति ने चुपचाप स्कूल के एक-तिहाई शिक्षकों और विद्यार्थियों को पोषित किया है। गृह मंत्रालय द्वारा पेश किए गए “उत्कृष्ट स्कूल स्टोर पुरस्कार” को लगातार दो वर्षों तक जीतना, कैम्पस में पर्यावरण-अनुकूल भोजन को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों को मिली पहचान है। हमें उस दिन की प्रतीक्षा है, जब भविष्य में स्कूल परिसर 100% वीगन विकल्पों की सुगंध से भर जाएँगे। हर भोजन में किए गए अपने चयन के माध्यम से हम अपने बच्चों के दिल में दया भाव का बीज बोते हैं और पशु-जनों के प्रति प्रेम और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता जगाते हैं। ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से त्साई-येनउत्साही त्साई-येन, वाह! आपके प्रयासों ने आपके स्कूल में कितना अद्भुत परिवर्तन लाया है। हम आपकी और आपके साथी साधकों की सराहना करते हैं, जिन्होंने यह संभव करने के लिए इतनी लगन से काम किया। यह दर्शाता है कि एक व्यक्ति की प्रेरणा कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। आशा है आपका उदाहरण दूसरों को भी अपने विचारों पर अमल करके वीगन विश्व बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि हम सभी हमारे ग्रह को बचाने में अपना योगदान दे सकें। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के कर्तव्यनिष्ठ लोग अपने भीतर और चारों ओर परमेश्वर की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











