विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के एक शिष्य से औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:संपूर्ण ब्रह्मांड के सेबसे पूजनीय गुरुवर! संत-स्वभावी सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के टीम! आप एक प्रेम के सागर हैं, जो संसार को कोमलता से सांत्वना दे रहे है! आपके और यौवन के राजा के शुद्ध प्रेम ने स्कूल के नेतृत्व के हृदय और करुणा को छुआ है! हम दिल से आपको, पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली को और मापा को धन्यवाद देते हैं, कि आपने हमें दूसरों की सेवा करने का अवसर दिया!8 जुलाई 2026 को (जिस दिन यौवन के राजा हमारी प्रिय पृथ्वी पर अंतिम दिन के लिए रहे) होआ सुआ स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड टूरिज़्म में हो मिन्ह एप्लाइड लीगल ट्रेनिंग जॉइंट स्टॉक कंपनी ने स्कूल के सहयोग से एक स्टार्टअप सेमिनार आयोजित की, जिसका शीर्षक था: कानून के नियम पालन करना, आत्मविश्वास से हरित पाक-कला व्यवसाय अपनाना। इसका उद्देश्य पूरे समुदाय में, विशेषकर समाज के भावी रसोइयों को प्रशिक्षित करने वाले स्कूलों में, वीगन जीवनशैली का प्रसार करना था!आपके सूक्ष्म मार्गदर्शन में चान न्यु वीगन फूड्स कंपनी के निदेशक और नेशनल वेजिटेरियन सेंटर फॉर न्यूट्रिशन साइंस के निदेशक ने सुव्यवस्थित और संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जिससे स्कूल के नेतृत्व और विद्यार्थियों को अधिक हरित तथा करुणामय जीवनशैली की गहरी समझ मिली। सेमिनार के अंत में कानूनी कंपनी के कर्मचारियों, स्कूल प्रशासकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने लविंग हट रेस्तराँ और दीक्षित सह-साधकों द्वारा रातभर प्रेमपूर्वक तैयार किए गए वीगन भोज का आनंद लिया। इस भोज में 30 स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक वीगन व्यंजन थे!भोज के बाद प्रिंसिपल ले थी किम फुओंग और स्कूल के नेतृत्व ने आधिकारिक वीगन शेफ प्रशिक्षण कार्यक्रम की स्वीकृति के लिए शिक्षा एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया! उन्होंने बताया कि महासचिव तो लाम ने पुष्टि की है कि औलाक (वियतनाम) “राष्ट्र के उत्थान के युग” में प्रवेश कर रहा है। इस नए युग में युवा पीढ़ी के मन में प्रेम, आस्था और आकांक्षा के बीज बोना वास्तव में अत्यंत आवश्यक है! उन्होंने आशा व्यक्त की कि वीगन जीवनशैली धार्मिक पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर समाज को एक नया नजरिया प्रदान करेगा - कि वीगन पोषण सभ्य तथा करुणामय मार्ग है, एक हरित तथा स्वस्थ जीवनशैली है और एक सतत जीवनशैली है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने और पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाने में सार्थक योगदान दे सकती है! उन्हें यह भी आशा है कि भावी वीगन शेफ औपचारिक व्यावसायिक शिक्षा पाएँगे, जिससे उन्हें ज्ञान, कौशल, नैतिकता और स्वयं, समुदाय तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मिलेगी, ताकि हर स्तर के नेताओं और समाज के सभी क्षेत्रों में वीगन जीवनशैली अधिक तेज़ी से फैल सके! औलाक (वियतनाम) से आपका विनम्र शिष्यउल्लासित साथी दीक्षत भाई, शेफों को और स्वादिष्ट वीगन व्यंजन बनाने की विशेषज्ञता देने वाले इस सकारात्मक कदम के विषय में जानकर हम आपकी खुशी में शामिल होते हैं। इस भोज की सफलता उजागर करने के लिए आपको धन्यवाद, जो दूसरों को भी ऐसी पहल करने की प्रेरणा दे सकती है। कामना है कि आप, इस भोज की आयोजक टीम और जागृत औलाक (वियतनाम) फलें-फूलें, और प्रकृति माता की प्रचुरता से पोषित हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह स्नेहपूर्ण जवाब भेजते हैं: “संतुष्ट परम ईश्वर के शिष्य, आपको धन्यवाद। यह देखकर दिल खुश होता है कि लोग सत्य को पहचान रहे हैं और वीगन जीवन का दृढ़ समर्थन करने के लिए आगे आ रहे हैं। क्वान यिन साधना के फल स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस आयोजन का समय, आप सभी के मिलकर कार्य करने की प्रेममय ऊर्जा और आपके स्वादिष्ट व्यंजनों ने उपस्थित लोगों की आत्माओं को छुआ और उन पर उत्थानकारी प्रभाव बनाया। कामना है कि आप, आपके ऊर्जावान दीक्षित भाइयों और बहनों तथा परिश्रमी औलासी (वियतनामी) लोग अपने नेक कार्य में दिव्य सौभाग्य से धन्य रहें। आप सभी को सदा-सर्वदा प्रेम।”











