विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब दक्षिण कोरिया के स्युंग-वू से कोरियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:मैं पूर्ण सम्बोधि प्राप्त कर चुके महान गुरुवर का शिष्य होने के लिए कृतज्ञ हूँ। अधिकांश लोग युद्ध के बजाय शांति चाहते हैं, पर वे नहीं जानते कि जिस युद्ध से वे इतनी घृणा करते हैं, उसका मूल कारण पशु-जन मांसाहार और उनकी हत्या है। हमारे पशु-जनों को बचाने के लिए गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के दीर्घकालीन प्रयासों पर विचार करते हुए मैंने यह कविता लिखी है।एक वीगन की प्रार्थना:यदि परमेश्वर हैं, तो वह उपजाऊ भूमि— जहाँ लोगों का पेट भरने के लिए प्रचुर अन्न उगता है— नए युग का नेतृत्व करने योग्य युवाओं के मासूम रक्त से नहीं, बल्कि राष्ट्रों के बीच बहने वाली समझ और करुणा की निर्मल धारा से सिंचित हो।लोग समझें कि हर साल मारे जाने वाले खरबों पशु-निवासी मनुष्यों की तरह ही मृत्यु से डरते और पीड़ा अनुभव करते हैं, वे पशु-निवासियों के जमे हुए शवों से अपना भूखा पेट भरने के बजाय परमेश्वर द्वारा दिए स्वादिष्ट फलों और वनस्पतियों पर जीवन बिताएँ।केवल विज्ञान ही मनुष्यों को प्राकृतिक संसार के पशु-निवासियों में से एक मानता है; कामना है कि लोग समझें कि वे ब्रह्मांड के परमेश्वर के प्रकाश के संतान हैं।दक्षिण कोरिया से स्युंग-वूधर्मनिष्ठ स्युंग-वू, आपके हृदयस्पर्शी शब्दों ने हमें भावुक कर दिया और आपकी सत्य उजागर करने वाली कविता के लिए आपको धन्यवाद। कामना है कि आप और उदार विचारों वाले दक्षिण कोरियाई लोग अतीत और वर्तमान के सभी गुरुओं के सत्यों और हमारे परम करुणामय आत्मज्ञानी जीवित गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी की शिक्षाओं को अपनाएँ। आपको और सभी दक्षिण कोरियाई लोगों को परम ईश्वर के अपार आशीर्वाद मिलें सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











