विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
हमारे यहां तो एक मेज भी नहीं है, क्योंकि हमने लोगों के ध्यान करने के लिए पूरी जगह बना रखी है। तो आप भी ऐसे ही खाइये, मेरी तरह खड़े होकर। वाह, हमारे यहाँ (वीगन) स्प्रिंग रोल हैं। वाह, गुड लव, उसे यह पसंद है। मैं उन्हें इसमें से कुछ दूँगी। उसे यह पसंद है। उसे यह पसंद है। […] उसे ये सब चीजें बहुत पसंद हैं। उसे औलासी (वियतनामी) चीजें बहुत पसंद हैं। और उन्हें यह (वीगन) मछली रोल भी बहुत पसंद है। […]और यह औलासी (वियतनामी) चिपचिपा चावल है, तला हुआ। औलक (वियतनाम) में, (धन्यवाद।) चिपचिपा चावल इस तरह दिखता है। हम इसे केले के पत्तों में लपेटते हैं और फिर आमतौर पर इसे उबालकर खाते हैं। इसे पकने में काफी समय लगता है, 8 से 24 घंटे तक। यह निर्भर करता है कि यह कितना बड़ा है। और हम इसे पकाते हैं। उनके बाद, हम इसे परिवार के साथ मिलकर, गरमागरम खाते हैं। आम तौर पर हम इसे केवल चंद्र नववर्ष पर ही खाते हैं। और नए साल के बाद, कुछ बचा हुआ चावल रह जाता है, और वह अंदर से सख्त हो जाता है, चावल अब उतना नरम नहीं रहता। और फिर, हम इसे ऐसे ही भूनते हैं, और खाते हैं। लेकिन यह ताजा होना चाहिए। जब इसे पहली बार तला जाता है तो यह फ्रेंच फ्राइज़ की तरह ताज़ा और कुरकुरा होता है। आपको पता है, इसका स्वाद स्वादिष्ट होता है। और हम इसे अचारी गाजर [और] ऐसी ही चीजों के साथ खाते हैं। स्वाद अच्छा है? (जी हाँ, बहुत अच्छा, मास्टर।) […]आपने यह सॉस पहले कभी कहीं नहीं खाई होगी। यहां तक कि प्रथम श्रेणी के औलासी (वियतनामी) रेस्तरां या किसी भी रेस्तरां में भी नहीं, क्योंकि वहां की सामग्री- काजू, कुछ जड़ी-बूटियां, सभी प्रकार की, और किण्वित सोयाबीन का मिश्रण - आपको कहीं और नहीं मिलेगा। (धन्यवाद।) खाओ, खाओ और मुझे बताओ कि यह अच्छा है या नहीं। […] और फिर मुझे आश्चर्य होता है कि वे इन सबका उपयोग क्यों नहीं करते, और इनका उपयोग केवल सौंदर्य प्रसाधनों में ही क्यों करते हैं। वे शायद पुदीना या बेसिलिकम (तुलसी) का उपयोग करते हैं, वे इसका उपयोग करते हैं। लेकिन अन्य लोग, उन लम्बे पुदीनों का, वे उनका उपयोग नहीं करते। (यह बहुत ताज़ा है।) हाँ, यह अच्छा है। सेहतमंद है, है ना? (जी हाँ, बहुत सेहतमंद।) […]Photo Caption: बढ़ने की आजादी ईश्वर देता है