विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास सीरिया की सलमा से एक हार्टलाइन है, अरबी भाषा में, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल भी हैं:नमस्कार, प्रिय गुरुवर। मैं सीरिया से हूँ। मेरी उम्र 13 साल है। मेरी माँ आपकी शिष्याओं में से एक हैं, और वह आपसे बहुत प्रेम करती हैं और आपके प्रति अत्यंत सच्ची निष्ठा रखती हैं। मेरे जन्म के समय, मैंने जो पहली ध्वनि सुनी, वह आपकी सुंदर और पवित्र वाणी थी, गुरुवर, क्योंकि मेरी माँ ने आपके गीतों में से एक को अपने फोन पर बजाया था और जन्म प्रक्रिया के दौरान इसे अपने पास रखा था। मैं अपनी मर्जी से तीन साल की उम्र से ही शाकाहारी रही हूं।मैं सच में आभारी हूं कि मेरा जन्म एक आध्यात्मिक, वीगन वातावरण में हुआ, मेरी मां और बहनों की तरह, जो स्वयं भी वीगन हैं। कभी-कभी जब मैं स्कूल जाने के लिए उठती हूँ, तो मैं एक सुखद दिन की शुरुआत के लिए सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चालू करती हूँ। हे हमारे परम प्रिय गुरुवर, हमारे साथ आपकी मौजूदगी के लिए मैं सच में प्रेम, स्नेह और कृतज्ञता महसूस करती हूँ। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि आप इस पृथ्वी ग्रह पर हमारे साथ हैं। मेरे प्रेम के साथ, सीरिया से सलमाशुक्रिया सलमा, आपके संदेश के लिए आभार। हम भी इस समय हमारे प्रिय गुरुवर के साथ पृथ्वी पर उपस्थित हो पाने के लिए अत्यंत आभारी हैं। गुरुवर के पास आपके लिए कुछ दयालु शब्द हैं:"प्यारी सलमा, अपने दिल की भावनाओं को साँझा करने और एक प्यारी बेटी और बहन होने के लिए आपको शुक्रिया। पिछले जन्मों में अर्जित पुण्य, या उनकी कमी, काफी हद तक पृथ्वी पर हमारे द्वारा अनुभव किए जाने वाले सकारात्मक या नकारात्मक कर्मों को निर्धारित करती है। एक क्वान यिन माता की संतान के रूप में जन्म लेने के लिए आप कल्पना से परे अधिक भाग्यशाली हैं। हमेशा वीगन रहें। आध्यात्मिक साधना में दृढ़ रहना सीखें, क्योंकि आप परमेश्वर के संतान हैं। परमेश्वर आपके भीतर विद्यमान हैं। आपको एक आध्यात्मिक परिवार का प्यार प्राप्त है, और मास्टर का प्रेम सदा आपके साथ है। दिव्यत्व को सही मायने में जानने का यह अवसर न गँवाएँ – यह हर किसी का जन्मसिद्ध अधिकार है। परम ईश्वर की कृपा से आप, आपकी माँ और बहनें, और सीरिया के सभी नेक लोग आध्यात्मिक साधना के जरिए इस संसार में प्रेम और प्रचुरता का अनुभव करें। आपको और आपके प्रियजनों को प्यार।"











