विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, सऊदी मानवीय परियोजना यमन के निवासियों को कृत्रिम अंगों की निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। ऑस्ट्रेलिया आसन्न एल नीनो के प्रभाव की तैयारी कर रहा है, स्पेन के वीगन मांस ब्रांड ने निष्पक्ष बाज़ार प्रतिस्पर्धा के लिए कानूनी अपील जीती, यूके सरकार ने युवा विकास के लिए नए केंद्र शुरू किए, अमेरिकी स्वयंसेवकों ने मालवाहक कंटेनरों को युगांडा के विद्यार्थियों के अध्ययन-कक्षों में बदला, कनाडा ने स्थानीय मटर और फावा बीन प्रोटीन वाली परियोजनाओं में निवेश किया, और मेक्सिको ने विलुप्त माने गए कोज़ूमेल बौने लोमड़ी-जनों की पुनः खोज का उत्सव मनाया। आपके पालतू परिवार के सदस्यों सहित किसी को भी बीमार होना अच्छा नहीं लगता। बीमारी या शल्य-चिकित्सा से उबर रहे श्वान-जनों में दबाव के घावों के उपचार और रोकथाम के लिए यहाँ एक सुझाव है। प्रभावित हिस्से पर दबाव कम करना सबसे प्रभावी उपाय है, जिसके लिए उनकी स्थिति नियमित रूप से बदलें। यदि वे स्वयं हिलने में असमर्थ या अनिच्छुक हों, तो हर दो से तीन घंटे में धीरे से उनकी स्थिति बदलें, अथवा पशु- चिकित्सक की सलाह पर इससे अधिक बार ऐसा करें। अपने श्वान मित्र का भार समान रूप से वितरित करने और त्वचा पर दबाव घटाने के लिए मेमोरी फोम या क्रेट फोम से बना उच्च गुणवत्ता वाला ऑर्थोपेडिक बिस्तर दें। यदि उनके नीचे कंबल या गद्दियाँ बिछाएँ, तो ध्यान रखें कि वे सपाट और सिलवट-रहित हों, ताकि दबाव के अतिरिक्त बिंदु न बनें। दबाव घटाने वाले सहारे इस्तेमाल करें, जैसे फोम की पच्चरें, ब्लॉक या छल्ले के आकार की गद्दियाँ। इनसे अपने रोएँदार मित्र को सहारा देकर प्रभावित हिस्सों पर दबाव कम किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, बिस्तर के नीचे पच्चर रखने से घाव वाले हिस्से से भार हटाने में सहायता मिल सकती है। हर श्वान की आवश्यकताएँ अलग होती हैं, इसलिए इन सहारों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के लिए पहले पशु-चिकित्सक से परामर्श लें। अंत में, अपने श्वान साथी की त्वचा प्रतिदिन जाँचें और जलन तथा संक्रमण घटाने के लिए उसे स्वच्छ व सूखा रखें।











