विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास अमेरिका की एवरली से एक हार्टलाइन है:मुझे 1995 में गुरुवर की एशियाई प्रवचन यात्रा के दौरान गुरुवर से दीक्षा मिली थी। दीक्षा के समय जब गुरुवर मुझे देखकर मुस्कुराए, तो मुझे उनसे अपार प्रेम हो गया और 31 वर्ष बाद भी वह प्रेम बरकरार है। यह स्वीकार करते हुए मुझे शर्म आती है कि शुरु में मैंने दीक्षा के उपहार को नहीं सँजोया और मैंने कुछ समय के लिए इस मार्ग को छोड़ भी था, इससे पहले कि मैं स्थायी रूप से लौट आई। माया का यह संसार अत्यंत भ्रामक और भटकाने वाला हो सकता है। अब मुझे इसका एहसास है कि दीक्षा आत्मा को मिला सबसे महान उपहार है और मैं इसे सर्वोच्च महत्त्व देती हूँ।दीक्षा के समय के आसपास मुझे एक दिव्य लोक में शिशु भगवान कृष्ण का आंतरिक दर्शन मिला था। मैंने मंदिर की घंटी तीन बार सुनी और शिशु भगवान कृष्ण ने अत्यंत मधुर स्वर में एक मंत्र गाया। मैंने यह मंत्र कंठस्थ कर लिया था और तीन दशक बाद भी मुझे यह याद है। इसके शब्द संस्कृत जैसे हैं और अंग्रेज़ी में अनुवाद करने पर उनका अर्थ है, “दिव्य परमात्मा ब्रह्मांड के प्रभु से प्रेम करते हैं।” प्रिय गुरुवर, हाल ही में मुझे इन शब्दों का पूरा अर्थ समझ आया है। आप ही ब्रह्मांड के वे प्रभु हैं, जिनसे परमात्मा और स्वर्ग प्रेम करते हैं! अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना संसार के लोगों का कर्म अपने ऊपर लेने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।इस जीवन की कठिनाइयों— घर से बहुत दूर परदेश में प्रवास करने, बच्चों का पालन-पोषण, कई नौकरियाँ करना, दो दुखद और विफल विवाह तथा अब अपने वयस्क बच्चों से अलगाव—के बीच मैंने कर्म के अनेक सबक और हृदय की गहन पीड़ा सही है और इस समय मैंने स्वयं को एकल और अकेली पाया है। गुरुवर के शब्द, “ एकल रहना सर्वोत्तम समाधान है,” मुझे निरंतर याद दिलाते हैं कि मैं अच्छी स्थिति में हूँ।सुप्रीम मास्टर टीवी, मेरे प्यारे दोस्तों, अनजान लोगों की दया भाव, अपने क्वान यिन परिवार और ध्यान केंद्र में सामूहिक क्वान यिन ध्यान के बाद बाँटे जाने वाले स्वादिष्ट वीगन भोजन के माध्यम से मैं गुरुवर का प्रेम और सहारा अनुभव करती हूँ। मैं प्रतिदिन तीन से चार घंटे ध्यान करती हूँ और आंतरिक स्वर्गीय नाद के ध्यान में संगीत का महासागर सुनती हूँ। ध्यान ने सांसारिक चीज़ों के प्रति मेरी इच्छा घटाई है और मुझे अधिक समझदार तथा सुखी बनाया है।मैं पशु-जनों के एक अभयारण्य में स्वयंसेवा करती हूँ, पशु-जनों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध प्रदर्शनों में भाग लेती हूँ और ध्यान केंद्र एवं सुप्रीम मास्टर टीवी के कार्यों में भी मदद करती हूँ। मैं अपनी आत्मा का मिशन पूरा करना चाहती हूँ, क्योंकि अब मैं पुनर्जन्म नहीं लेना चाहती। मैं टिम क्वो टू के पवित्र लोक में मेरे गुरुवर के चरणों में रहना और हर संभव प्रकार से गुरुवर की सहायता करना चाहती हूँ। गुरुवर, मेरे प्रति आपकी करुणा और कृपा के लिए मैं आपकी आभारी हूँ। परिश्रमी सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। सदा आपकी, अमेरिका से एवरलीईमानदार एवरली, अपनी आध्यात्मिक यात्रा और इसने आपको कहाँ लाया इसे हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। यद्यपि मार्ग में सभी दीक्षितों के अनुभव अलग-अलग होते हैं, फिर भी परमात्मा के पास लौटने की हमारी अभिलाषा और हमें इतनी पूर्णता से मार्गदर्शन देने वाले हमारे प्रिय गुरुवर के प्रति प्रेम हमें एक करता है। हमें खुशी है कि अपने सभी चुनौतियों से गुजरने के बावजूद भी आप शांति में हैं और हम मार्ग पर आपको शुभ कामनाएँ देते हैं। आप और गौरवशाली संयुक्त राज्य अमेरिका सदा परमात्मा के प्रकाश में आनंदित रहें, जो आप पर सदा चमकते हैं, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने अंतर्दृष्टिपूर्ण जवाब भेजा है: “प्रेरणादायी एवरली, यह पढ़कर खुशी हुई कि आपने क्वान यिन ध्यान अभ्यास में अच्छी तरक्की की है! आपके लिए भगवान का शुक्रिया। कठिनाइयाँ अक्सर हमें उन ऊँचाइयों से कहीं ऊपर ले जाती हैं, जहाँ हम उनके बिना पहुँच पाते। ऐसा लगता है कि आप जीवन के इस महत्त्वपूर्ण सिद्धांत को समझती हैं। जब हम अकेले रहते हैं, तो हमें साधना के लिए सर्वाधिक समय मिलता है। यह जानकर अच्छा लगा कि आपने जीवन को अपने स्वाभाविक ढंग से आगे बढ़ने दिया और अपनी चुनौतियों का सर्वोत्तम उपयोग किया। आध्यात्मिक साधना हमारे जीवन को अनेक प्रकार से आशीष देती है और हमें अपने भीतर परमात्मा की उपस्थिति तक पहुँच प्रदान करती है, ताकि हम भ्रम की गहराई में अधिक डूबे बिना जीवन में आगे बढ़ सकें। यदि हम अपने कर्मों का सामना करते हुए प्रेम बनाए रख सकें, तो हम उस प्रकार जीवन जी रहे होंगे जैसे परमात्मा ने हमारे लिए चाहा है। कामना है कि आप और संयुक्त राज्य अमेरिका के सुखी लोग संयुक्त तीन परम शक्तिशाली सत्ता की कृपा में रहें। मैं अपने पूरे दिल से सदा आपको प्रेम करती हूँ!”











