खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

वॉस के महामहिम बुद्ध राजा पाउ, 4 भागों का भाग 1

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज 8 नवंबर है। यहाँ-वहाँ कुछ सम्मेलन चल रहे हैं, जिनमें अलग-अलग विषयों और परिस्थितियों पर चर्चा हो रही है। और अंत में, शांति के बुद्ध सम्राट ने मुझसे कहा, “कहीं मत जाइए। शांति आने वाली है। चिंता मत कीजिए।” मैंने उनसे पूछा कि वे मेरे प्रति इतने अच्छे क्यों हैं— हमेशा मेरे साथ रहते हैं, मेरी छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखते हैं, मेरी सहायता और कई तरह से मेरी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत पहले, आप मेरे पुत्र थे।” वाह! महान प्राचीन बुद्ध सम्राट का पुत्र होना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैंने उनसे पूछा, “यह कितने समय पहले की बात है?” महामहिम शांति के बुद्ध सम्राट ने बताया कि यह 976 वर्ष पहले की बात है। हे परमेश्वर, सच्चा प्रेम बहुत लंबे समय तक रहता है, है न? यह मानो अनंतकाल तक रहता है— लगभग 1,000 वर्ष बीत चुके हैं। वह प्रेम आज भी मेरे साथ है, मुझे सांत्वना और सुरक्षा दे रहा है। हे परमेश्वर, ऐसा लगता है मानो मैं अपने जन्मदाता पिता के प्रेमपूर्ण और सुरक्षित आलिंगन में हूँ।

ओह, तभी बाइबल में कहा गया है, “अपने माता-पिता से प्रेम करो।” बौद्ध सूत्रों में भी माता-पिता से प्रेम करने को कहा गया है। हर प्राचीन पारंपरिक ज्ञान में भी कहा गया है कि माता-पिता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। धन्यवाद। महोदय, जितना धन्यवाद दूँ, कम है। धन्यवाद। आपके प्रेमपूर्ण आलिंगन में मैं सुरक्षित महसूस करती हूँ। आपके प्रेम, आपकी सांत्वना, आपका संरक्षण, आपका ज्ञान, आपका परामर्श और हर चीज़ के लिए धन्यवाद। मापा, शांति के बुद्ध सम्राट जैसे प्रेममय और अद्भुत माता-पिता देने के लिए आपका धन्यवाद।

फिर, शायद एक सम्मेलन के अंत में, यौवन के बुद्ध सम्राट मुझसे कुछ कहना चाहते थे… हे परमेश्वर, मैं नहीं जानती कि मुझमें कितनी अच्छाई है, लेकिन...लेकिन यहाँ हैं यौवन के बुद्ध राजा के उन्होंने मुझसे कहा, “आप प्रेम और ज्ञान, दयालुता तथा शाश्वत जीवन के सम्राट हैं।” महोदय, आपके इन स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। हालाँकि मैं स्वयं को कभी ऐसा नहीं मान सकती; यह सब मेरे महान मापा, सभी माता-पिताओं में महानतम माता-पिता से मिला है। धन्यवाद, परमपिता। तो [सम्मेलन लगभग समाप्त] होने वाला था, जब यौवन के बुद्ध सम्राट मुझसे बात करना चाहते थे। मैंने कहा, “जी महोदय, कृपया कहिए।” उन्होंने मुझसे कहा, “आप…” मैं भूल गई। मैं याद करने की कोशिश करती हूँ। “आप प्रेम और ज्ञान, दयालुता तथा शाश्वत जीवन के सम्राट हैं। आप पवित्र, दिव्य, सर्वोच्च, जन-पूजित विधाता और शाश्वत यौवन हैं।”

इसके बाद, मैत्री के बुद्ध सम्राट मुझसे बात करना चाहते थे। इसलिए मैंने कहा, “पवित्र महोदय, आपका स्वागत है। आप कैसे हैं? और जिन लोगों का आपसे आत्मीय संबंध है, क्या उनका उद्धार आसानी से हो रहा है?” सम्राट ने कहा, “हाँ, हाँ। परमेश्वर की कृपा से, हाँ। यहाँ अधिक समस्याएँ नहीं हैं।” मैंने कहा, “वाह, महोदय, मुझे आपके लिए बहुत प्रसन्नता है। क्या आप मुझे कोई मार्गदर्शन के शब्द कहना चाहेंगे, महोदय?” मैत्री के बुद्ध सम्राट ने कहा, “ओह, ऐसा साहस नहीं कर सकता, नहीं कर सकता। लेकिन आपसे बात करना चाहता हूँ।” मैंने कहा, “जी, कृपया कहिए, मेरे बुद्ध सम्राट।” मैत्री के बुद्ध सम्राट ने मुझसे कहा, “शांति आ गई है। चिंता मत कीजिए, सम्राटों के सम्राटों के सम्राटों के सम्राट। सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए लोग आपकी आराधना कर रहे हैं।” मैंने कहा, “महामहिम मैत्री के बुद्ध सम्राट, मुझे स्वयं अभी इसके और प्रमाण देखने हैं। लेकिन इस शुभ समाचार के लिए आपका धन्यवाद, महोदय।”

तो ये अंतिम शब्द थे— मेरा मतलब, अंतिम शब्द जिन्हें मैं आपके साथ बुद्ध राजा के शब्द सांझा कर सकती हूँ— महामहिम मैत्री के बुद्ध सम्राट के। अब मुझे बाहर जाकर सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के लिए अपनी टीम के साथ दूरस्थ रूप से काम करना है। शायद हम शीघ्र ही फिर बात करेंगे। परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं, परमेश्वर आपको आशीष दें, परमेश्वर आपकी रक्षा करें। मैं आपसे प्रेम करती हूँ। परमेश्वर हम सभी को क्षमा करें। आमीन। धन्यवाद, परमपिता। आपका धन्यवाद, परम प्रेममय, परम दयालु, परम परोपकारी, परम शक्तिशाली, परम कृपालु परम क्षमाशील प्रभु।, धन्यवाद, परमपिता। मैं आपसे प्रेम करती हूँ।

मुझे लगा कि सम्मेलन समाप्त हो गया है, इसलिए मैं ध्यान-स्थल से निकलकर दूसरे कोने में आ गई और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के लिए काम करने वाली थी, लेकिन परमेश्वर ने कहा, “नहीं। बहुत दूर से एक बुद्ध सम्राट आपसे मिलने आना चाहते हैं।” वाह। तभी मेरी समाधि की शेष अवस्था दूर नहीं हो रही थी। जी, महोदय। जी, परमपिता, मेरे प्रिय मापा। निस्संदेह, मैं बुद्ध सम्राट का स्वागत करूँगी। शांति के बुद्ध सम्राट, कृपया कृपया, उनका अच्छी तरह स्वागत करके उन्हें मेरे पास ले आइए। क्या मुझे ध्यान-स्थल पर वापस जाना चाहिए? ओह, इसकी आवश्यकता नहीं है। धन्यवाद, महोदय। ठीक है, मैं यहाँ हूँ और तैयार हूँ। मैं यहाँ हूँ और तैयार हूँ। दूर देश से आए महामहिम बुद्ध सम्राट को मेरा प्रणाम।

हमारे संसार में एक नए बुद्ध सम्राट पधारे हैं। मैं पूरे प्रेम और हर्ष के साथ उनका स्वागत करती हूँ। मैंने उनसे पूछा कि उनका आध्यात्मिक साम्राज्य हमारे संसार से कितनी दूर है। उन्होंने कहा, “वोस, डब्ल्यू-ओ-एस का लोक यहाँ से 70 ज़िलियन प्रकाश-वर्ष दूर है, जहाँ उच्च आध्यात्मिक स्तर के दस मिलियन आठ सौ बावन नागरिक रहते हैं।” ओह, वाह, महोदय। और हमारी पृथ्वी तक की यात्रा में आपको कितना समय लगता है? उन्होंने कहा, “हमें यहाँ पहुँचने में आठ दिन लगे।” मैंने कहा, “वाह, वह अत्यंत, अत्यंत, अत्यंत शक्तिशाली उड़न यान होगा।” उन्होंने कहा, “हाँ, हाँ, यह अत्यंत शक्तिशाली है और ब्रह्मांड में भ्रमण करने तथा किसी भी ग्रह या आध्यात्मिक लोक में जाने के लिए हमारे लिए बहुत सुविधाजनक है।” मैं बस इतना ही कह सकी, “वाह! वाह! महामहिम बुद्ध सम्राट, इस ग्रह के लोगों के लिए यह जानना अत्यंत प्रभावशाली है। ऐसे किसी उड़ते चमत्कार का स्वामी बनने का सौभाग्य शायद हम सपने में भी नहीं सोच सकते।” यह सुनकर वोस के सम्राट हँस पड़े। ओह, यहाँ उपस्थित हम सभी हँस पड़े।

फिर मैंने पूछा कि “वोस, डब्ल्यू-ओ-एस” का अर्थ क्या है। बुद्ध सम्राट ने कहा, “इसका अर्थ ‘दयालुता’ है, क्योंकि वोस के सभी नागरिक स्वभाव से अत्यंत दयालु हैं।” शांति के बुद्ध सम्राट ने कहा, “ओह, वाह, ऐसे संसार में रहना कितना सुखद होगा।” मैंने भी यही कहा, “जी, महोदय। वाह, आपकी प्रजा बहुत सौभाग्यशाली है।” हम सभी प्रसन्नतापूर्वक मुस्कराए। शांति के बुद्ध सम्राट ने मुझे पहले ही बताया था, “महामहिम वोस के बुद्ध सम्राट के नाम का अर्थ ‘दानशीलता’ है। उनका नाम पी-ओ-डब्ल्यू, पो लिखा जाता है। और इसका अर्थ ‘दानशीलता’ है। हाँ, क्योंकि बुद्ध बनने से पहले वे सदा ज़रूरतमंदों और निर्धनों की सहायता के लिए बार-बार दान करते थे। उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि वे बुद्ध बने, तो उनकी भूमि में कभी किसी वस्तु की कमी नहीं होगी, ताकि उनके साम्राज्य के सभी लोग सदा प्रसन्न और संतुष्ट रहें तथा उन्हें कभी किसी वस्तु की इच्छा न हो। इसी कारण उनका ग्रह स्वाभाविक रूप से आनंदमय, सुखी और संतुष्ट है।”

ओह, अद्भुत। महोदय, मुझे ऐसे ग्रह पर रहने में कोई आपत्ति नहीं होगी। महामहिम बुद्ध सम्राट पो ने कहा, “ओह, हमारे साथ आकर रहने के लिए आपका स्वागत है। बस हमारा यह विनम्र निवास आपके टिम को टू नव लोक जितना भव्य और अद्भुत नहीं है।” मैंने कहा, “ओह, महामहिम, आप अत्यंत विनम्र हैं, अत्यंत विनम्र। बुद्धत्व प्राप्त करने पर हम सभी के गुण और स्वभाव समान होते हैं, और हमारी भूमियाँ भी लगभग एक जैसी होती हैं।” उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, वे समान नहीं हैं। वे समान नहीं हैं।” मैंने कहा, “ठीक है, महामहिम, यहाँ हमारी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हो रही।” तब हम सभी हँस पड़े।

Photo Caption: “यहाँ जीवन मिलता और चलता है थकाऊ, जोखिम भरे प्रयासों से—पर्वतों, मैदानों, महासागरों, झीलों और नदियों के पार; स्वर्ग में ऐसा कभी नहीं होता!”

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (1/4)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-23
1487 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-24
1262 दृष्टिकोण
3
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-25
622 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-25
3675 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-25
593 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-25
622 दृष्टिकोण
35:43
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-24
48 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-11-24
816 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-24
1262 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-23
954 दृष्टिकोण
36:32

उल्लेखनीय समाचार

469 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-23
469 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड