विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, क़तर चैरिटी ने सोमालिया में कुपोषण और स्वास्थ्य सेवा संबंधी चुनौतियाँ कम करने वाली परियोजनाओं को वित्त प्रदान किया। डेन्यूब नदी का ऐतिहासिक रूप से निम्न जलस्तर यूरोप में जनजीवन बाधित कर रहा है, अमेरिका में शहरी वन और पक्षियों का चहचहाना मनोदशा सुधारकर तनाव घटाते हैं, ब्राज़ील ने चिकित्सीय उत्पादों की सुरक्षा जाँच करने हेतु पशु-जनों पर क्रूरता-मुक्त परीक्षण स्वीकृत किया, अमेरिका में एक नन्ही बच्ची ने अस्थि-मज्जा दान कर अपनी बड़ी बहन का जीवन बचाया, भारतीय छात्रों ने केले के छिलकों से चमड़े का विकल्प बनाया, और ताइवान, जिसे फ़ोर्मोसा भी कहते हैं, में एक बस स्टेशन ने यात्रियों का स्वागत और मैत्री बढ़ाने के लिए एक बिल्ली-जन को नियुक्त किया। आइए, कुछ समय के लिए अपने उपकरण अलग रखें और प्रकृति में छोटी-सी स्फूर्तिदायक सैर करें। लौटने पर मैं फ़ाइलें अधिक तेज़ी से स्थानांतरित करने का एक उपयोगी सुझाव साझा करूँगी। यूएसबी स्टिक, जिन्हें फ़्लैश ड्राइव भी कहते हैं, पोर्टेबल भंडारण उपकरण हैं, जिनसे कंप्यूटरों और अन्य कम्पैटिबल उपकरणों के बीच फ़ाइलें ट्रान्सफर करना, उनका बैकअप लेना और उन्हें स्थानांतरित करना आसान होता है। हालाँकि ये डेटा ट्रान्सफर करने का तेज़ और सुविधाजनक साधन हैं, लेकिन सभी यूएसबी ड्राइव समान प्रदर्शन नहीं करते। कम कीमत या घटिया निर्माण वाली ड्राइव में पढ़ने और लिखने की गति प्रायः धीमी होती है तथा डेटा खराब होने या ड्राइव विफल होने की आशंका अधिक रहती है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए प्रतिष्ठित निर्माताओं और विश्वसनीय विक्रेताओं से उच्च-गुणवत्ता वाली यूएसबी ड्राइव खरीदें। कई कंप्यूटरों में यूएसबी की जेनेरेशन और अपेक्षित प्रदर्शन बताने के लिए अलग-अलग रंगों वाले यूएसबी पोर्ट होते हैं। जब भी संभव हो, अधिक तेज़ डेटा ट्रान्सफर का लाभ लेने के लिए अपनी फ़्लैश ड्राइव को यूएसबी 3.0, यूएसबी 3.1 या यूएसबी 3.2 पोर्ट से जोड़ें। इसके अलावा, फ़्लैश ड्राइव को हब के बजाय सीधे कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट में लगाएँ, क्योंकि हब से प्रदर्शन घट सकता है। इन चरणों का पालन करके बड़ी फ़ाइलें ट्रान्सफर करते समय अधिक तेज़, विश्वसनीय और सुगम अनुभव पाया जा सकता है।











