विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, कतर रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने यमन में जीवनरक्षक आधुनिक किडनी डायलिसिस केंद्र बनाया। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक दल के अध्ययन में पता चला कि पिघलती समुद्री बर्फ आर्कटिक के बादलों को बदल सकती है, वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था ने इथियोपिया में संघर्ष-प्रभावित बच्चों को शिक्षा के अवसर दिए, इंडोनेशिया ने बड़े पुल और स्वच्छ जल विस्तार के साथ पूर्वाधार में सुधार किया, स्पेन में धाराओं में पैडलबोर्ड बह जाने के बाद दो बच्चों को बचाया गया, अमेरिका की सबसे तेज़ी से बढ़ती वीगन कंपनी ने बिक्री में 560% से अधिक वृद्धि की, और शोध के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में फिर से जंगल में लाए गए हाथी-जन प्राकृतिक आवासों में अच्छी तरह ढल रहे हैं। स्वस्थ और मज़बूत रहेंगे, तो सुखी और लंबा जीवन जिएँगे! आज मैं व्यायाम से जुड़ा एक सुझाव देना चाहता हूँ। पेडोमीटर, स्टेप काउंटर, पहनने योग्य उपकरण या फ़िटनेस ऐप से अपनी सक्रियता पर नज़र रखना आसान और मज़ेदार है। ये सभी दिनभर आपके कदम गिन सकते हैं और आपको अधिक चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कुछ उपकरण आपकी खर्च हुई कैलोरी भी दिखाते हैं और कई ऐप निःशुल्क हैं। स्टेप काउंटर का उपयोग अपनी दैनिक आदत बनाएँ। सुबह उठते ही इसे पहनें या एक्टिवेट करें और सोने के समय तक चालू रखें। अपना शुरुआती स्तर जानने के लिए पहले सप्ताह अपनी गतिविधि बदले बिना सामान्य दिनचर्या अपनाएँ। फिर दूसरे सप्ताह के लिए लक्ष्य तय करें। प्रतिदिन 300 से 500 कदम बढ़ाकर शुरुआत करें और धीरे-धीरे 2,000 अतिरिक्त कदम तक पहुँचें। यह लगभग 1.6 किलोमीटर, यानी 1 मील या 20 मिनट की पैदल चाल है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका आदर्श लक्ष्य प्रतिदिन लगभग 7,500 या अधिक कदम होना चाहिए। प्रतिदिन अपने कदम दर्ज करें और सुधरते स्वास्थ्य का आनंद लें।











